{"_id":"698c2ac09361fdd4f308f2a2","slug":"she-refusedmarry-him-young-man-created-ruckus-entered-house-and-threatened-girl-knife-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3938854-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शादी से मना किया तो युवक ने मचाया हंगामा, घर में घुसकर गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शादी से मना किया तो युवक ने मचाया हंगामा, घर में घुसकर गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 01:32 PM IST
युवती द्वारा शादी करने से इनकार किए जाने से नाराज एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। युवक युवती के घर में घुसा, जहां उसने ड्यूटी से जबरदस्ती करने की कोशिश की और बाद में चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। युवती ने इस दौरान शोर भी मचाया, लेकिन युवक के हाथों में हथियार देखकर किसी ने उसे बचाने का प्रयास तक नहीं किया। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा और जब ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई तो युवक युवती को जान जमाने की धमकी देकर भाग गया।
पूरा मामला जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है जहां पर एक सिरफिरे युवक धर्मेंद्र जाट ने दोपहर के समय एक युवती के सूने घर में प्रवेश किया। आरोपी ने न केवल युवती के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि उस पर जबरन शादी करने का दबाव भी बनाया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने हिंसक रुख अपनाते हुए उसे जबरदस्ती घर से बाहर ले जाने की कोशिश की। बहन को संकट में देख जब छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 48 घंटों के भीतर आरोपी धर्मेंद्र को धरदबोचा। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
युवती बोली- गले पर चाकू रखकर धमकाया
इस मामले में इंगोरिया थाने में प्रकरण दर्ज करने वाली युवती ने बताया कि धर्मेंद्र ने शादी से मना करने पर उसके घर में घुसकर उसे धमकाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह घर का दरवाजा खोलकर घर में घुसा, जहां उसने उसके गले पर चाकू रख दिया था धर्मेंद्र ने युवती को इस बात के लिए भी धमकाया कि अगर तुमने कोई कार्रवाई की तो जान से मार डालूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।