पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज बहाव से नहर में पड़ी 50 फीट की दरार, बाढ़ में डूब गए घर

Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
flood in bathinda due to canal breaking
flood
तेज पानी के बहाव की वजह से नहर में दरार आ गई। 50 फीट दरार से पानी निकला, तो घर के घर डूब गए। अब हालात देख लें
flood in bathinda due to canal breaking
flood
बठिंडा शहर की गणपति कॉलोनी के पीछे से गुजरते रजवाहे में 50 फीट दरार पड़ने से साईं नगर के करीब 200 घरों में दो से तीन फुट तक  पानी भर गया। साथ ही किसानों की कई एकड़ बीजी कपास की फसल बर्बाद हो गई। 
flood in bathinda due to canal breaking
flood
दरार पड़ने के कई घंटों के बाद शुक्रवार सुबह तहसीलदार सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उनके एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। उन्होंने किश्तियों के माध्यम से लोगों को घरों से बाहर निकाला। एसडीएम साक्षी साहनी भी किश्ती पर ही लोगों से मिलने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in bathinda due to canal breaking
flood
तहसीलदार ने दरार को भरने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए, लेकिन तब तक रजवाहे के पास किसानों की जमीन में बोई कपास की फसल पानी भरने से तबाह हो चुकी थी। वीरवार देर रात पानी का बहाव तेज होने से रजवाहे के ऊपर से जाने वाली पूली के ढह जाने से करीब 50 फुट से अधिक दरार पड़ गई। इससे आसपास के खेतों में ज्यादा पानी भर गया। 
विज्ञापन
flood in bathinda due to canal breaking
flood
सूचना मिलने पर पहुंचे किसानों ने शुक्रवार सुबह तुरंत अपने स्तर पर दरार को भरने का प्रयास किया। उन्होंने जिला प्रशासन को भी सूचित किया। तहसीलदार सुखबीर सिंह ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत लेबर को बुलाकर दरार भरने का कार्य शुरू करवाया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed