{"_id":"633e85fa81862757c912021e","slug":"four-members-of-family-of-hoshiarpur-murdered-in-california","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"US Murder: पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाई आरुही, बिलखते परिवार का एक ही सवाल-उसने क्या बिगाड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
US Murder: पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाई आरुही, बिलखते परिवार का एक ही सवाल-उसने क्या बिगाड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:46 PM IST
सार
कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
होशियारपुर के हरसी पिंड में पसरा मातम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप शामिल हैं।
गांव हरसी की कृपाल कौर और डॉ. रणधीर सिंह 16 साल पहले अमेरिका में बसे थे। रणवीर सिंह डॉक्टर थे और उनकी पत्नी सरकारी अध्यापिका थी। दोनों ने इमीग्रेशन के वक्त प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले ली थी। उनके बड़े बेटे की शादी 2009 में और छोटे की 2019 में हुई थी। तीन अक्तूबर को साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से उनका अपहरण किया गया था। पुलिस के मुताबिक सभी के शव एक बाग के पास मिले।
2 of 5
एनआरआई परिवार का अमेरिका में अपहरण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिका में परिवार का ट्रांसपोर्ट का कारोबार और उनके वहां ट्रक चलते हैं। बड़े बेटे का एक बेटा और बेटी अमेरिका में ही हैं। अपने जिस कार्यालय से उन्हें 3 अक्तूबर को अगवा किया गया था वह उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही खोला था।
3 of 5
गम में डूबे परिजन।
- फोटो : ANI
कृपाल कौर व डॉ. रणधीर सिंह 29 सितंबर को ही अमेरिका से लौटे थे। इसके बाद वह हेमकुंड साहिब जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। तीन अक्तूबर को जब वह अपने बेटों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोग उनके बेटों के कार्यालय में घुसे और परिवार समेत उन्हें अगवा करके ले गए। फोन पर डरे सहमे बेटों की आवाजें आ रही थीं। उन्होंने ही जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें जबरन कहीं ले जा रहे हैं। कृपाल कौर और रणधीर सिंह ने पुलिस से भी संपर्क किया है। अब सभी के शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जानकारी देते परिजन।
- फोटो : ANI
अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसे तब पकड़ा गया जब वह अपहृतों का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार होने पर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया, उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मां के साथ आरुही।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
आरुही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। जनवरी में उसका पहला जन्मदिन था। इसे परिवार भारत में आकर मनाने वाला था जिसके लिए उन्होंने अभी से टिकट भी बुक करवा लिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।