{"_id":"5fbdf463d8d79f726a7612fc","slug":"four-people-murdered-in-ludhiana-read-the-last-phone-call-of-13-year-old-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने पत्नी, बेटा-बहू और पोते को काट डाला, रुला देगी मासूम की आखिरी फोन कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने पत्नी, बेटा-बहू और पोते को काट डाला, रुला देगी मासूम की आखिरी फोन कॉल
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चारों मृतकों की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पंजाब के लुधियाना स्थित मयूर विहार इलाके में एक घर में चार लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा भी हो गया। एक बिल्डर ने अपनी पत्नी, बेटे, बहू और 13 वर्ष के पोते को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा। मौत से कुछ समय पहले बच्चे ने मामा को फोन कर इस खौफनाक वारदात के बारे में बताया। मामा से हुई बच्चे की आखिरी फोन कॉल आपको को भी रुला देगी।
चौहरे हत्याकांड में मारे गए 13 वर्ष के सुचेत और उर्फ बबला में मां की मौत का मंजर देखा था। जब राजीव सुंडा अपनी बहू गरिमा पर वार कर रहा था, तब बबला ने मामा गौरव को फोन कर इसकी जानकारी दी। इससे माना जा रहा है कि बबला ने अपनी मां की हत्या होते हुए देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भागते वक्त हादसे के बाद आरोपी की कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का भी यहीं कहना है कि जब गरिमा पर वार हो रहे थे तो बबला ने अपने मामा गौरव को फोन कर बताया था कि दादा और पापा उसकी मां को मार रहे है। इसके बाद गौरव अपने पिता अशोक के साथ वहां पहुंचा था। उनके पहुंचने से पहले ही राजीव परिवार के सभी सदस्यों को मौत के घाट उतार चुका था।
उन्होंने कहा कि जैसे बच्चे ने अपने मामा को फोन किया है, उससे यहीं प्रतीत होता है कि बच्चे ने मां की मौत का पूरा मंजर देखा है। अब पुलिस राजीव की भी तलाश करने में जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि किसे सबसे पहले और किसे सबसे बाद में मारा गया।
विज्ञापन
5 of 5
घर में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के लोग बताते हैं कि राजीव सुंडा का परिवार खुद तो घर से बाहर नहीं निकलता था और बच्चे को भी घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। आसपास के बच्चों को भी बबला के बारे में कुछ पता नहीं था। बबला कौन से स्कूल पढ़ता है, किसी को कुछ नहीं मालूम था। बबला को परिवार वाले खुद स्कूल छोड़ने जाते और खुद ही लेने जाते थे। लॉकडाउन में एक दिन ही बबला इलाके के लोगों को नजर आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।