ओलंपियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की नेहा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। नेहा ग्रेजुएट हैं और पिछले दिनों ही दोनों की सगाई हुई थी। मनोज के भाई एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि मनोज की सगाई नेहा के साथ हुई थी। उनके विवाह के लिए गुरुवार 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी। गुरुवार को लाडवा के आलीशान पैलेस में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें परिवार सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया।
तस्वीरेंः गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनोज कुमार ने की शादी, जानें कौन हैं जीवन संगिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद मनोज राजौंद में अपने घर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नववधु के साथ पूजा-अर्चना की। यहां देर रात्रि सांसद दीपेंद्र हुड्डा मनोज को बधाई देने के लिए पहुंचे। गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार उदहारण पेश करते हुए दहेज मुक्त शाही की और लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की। मनोज जिले के गांव राजौंद के निवासी हैं। मनोज ने सबसे पहले दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा कई एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीतीं। दो बार वह ओलंपिक में भी भाग ले चुका है। मनोज ने बताया कि वह नेहा को जीवन संगिनी बनाकर खुश हैं। वहीं नेहा भी इस विवाह से काफी खुश हैं। नेहा के पिता शुगर मिल में नौकरी करते हैं।
इस दौरान मनोज के बड़े भाई वह कोच राजेश कुमार राजौंद ने बहुत अच्छी बात कही
अपनी बेटियों को हमें ही बचाना होगा।
खुद के साथ दूसरों को भी जगाना होगा ।
बेटी बचाओ का नारा अपने आप सफल हो जाएगा।
जब दहेजमुक्त भारत हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरे परिवार ने मनोज की शादी में दहेज की जगह एक मुट्ठी चावल लेने का फैसला किया था। राजेश ने कहा कि देश के लाखों युवा मनोज को फॉलो करते हैं और यदि हम लोग समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए पहल करेंगे तो यह समाज में एक सकारात्मक पहल होगी। हमारी नजर में बेटियों का दर्जा सबसे ऊंचा है और जब एक बेटी अपना घर छोड़कर आपके घर का हिस्सा बनने आती है तो उसके सामने हर दहेज फीका है।
बॉक्सर मनोज की शादी में खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों, जिसमें अर्जुन अवार्डी नीरज चोपड़ा, अर्जुन अवार्डी जितेन्द्र (बॉक्सर), एशियन गेम्स गोल्ड मेडललिस्ट बॉक्सर अमित पंघाल, बॉक्सर धीरज, ओलंपियन सुमित सांगवान, द्रोणाचार्य अवार्डी जयदेव बिष्ट, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर गौरव बिधुड़ी, बॉक्सर नीलकमल, दिनेश ओलपियन, कोच जगदीप हुड्डा व पूडंरी के पूर्व विधायक तेजबीर सिंह व अन्य बहुत सी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।