फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2018 के 7 बयानवीर, जिनके अल्फाजों पर गरमाई सियासत, एक राहुल गांधी के डीएनए पर बोले

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Controversial Statements of the Year
विवादित बयान
साल 2018 में 7 ऐसे बयानवीर देखने को मिले, जिनके अल्फाजों से सियासत खूब गरमाई। इनकी देश भर में किरकिरी हुई, यू-टर्न लेना पड़ा, माफी भी मांगनी पड़ी। जानिए क्या कहा था ऐसा...
Good Bye 2018, New Year 2019, Controversial Statements of the Year
मनीष ग्रोवर - फोटो : amar ujala
मंत्री बोले- चुनाव में बंदूक, गनमैन और पैसा, जो चाहिए मैं दूंगा

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा। मंत्री ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मंत्री हाथ में माइक लेकर कह रहे हैं कि चुनाव में बंदूक, गनमैन, पैसा जो चाहिए मैं दूंगा। इतना कहते हैं कि समर्थक तालियां बजाने लगते हैं। फिर मंत्री कहते हैं कि 16 दिसंबर तक किसी भी चीज की कमी नहीं आने दूंगा। इसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा ने एसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हालात बिगड़ने का डर है। मेरी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में ग्रोवर को प्रचार करने से रोका जाए। उनके खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाए।
Good Bye 2018, New Year 2019, Controversial Statements of the Year
आप नेता एचएस फूल्का
'आप' नेता फूलका का विवादित बयान, आर्मी चीफ ने कराया हो धमाका
आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फूलका ने कहा कि हो सकता है आर्मी चीफ विपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही निरंकारी भवन में धमाका कराया हो। फिर फूल्का ने यूटर्न ले लिया और सफाई पेश करते हुए एक और बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया है। प्लीज पूरा वीडियो ध्यान से देखें, मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था, न कि आर्मी चीफ के खिलाफ। यह बयान अनजाने में दिया गया था और इसके लिए मुझे खेद है। टिप्पणी के विरुद्ध विधायक डॉ. राजकुमार ने थाना कैंटोनमेंट में शिकायत दर्ज करवाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Controversial Statements of the Year
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : SELF
रेप की घटनाओं पर हरियाणा सीएम खट्टर का विवादित बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं और महिलाओं के साथ होने वाली रेप की घटनाओं पर विवादास्पद बयान दिया। राज्य में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर सीएम ने कहा कि ज्यादातर घटनाएं परिवार के जानकारों के बीच में होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 80-90 प्रतिशत रेप के मामलों में आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं। इसके बाद दोनों के बीच किसी दिन कोई अनबन होती है और लड़की जाकर एफआईआर करा देती है कि मेरा रेप हुआ है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने लड़कियों और रेप के मामले में पहली बार इस तरह का विवादास्पद बयान दिया हो, इसके पहले भी सीएम ने कहा था कि लड़कियों को रेप से बचने के लिए ढंग से कपड़े पहनने चाहिए। इस पर खूब विवाद हुआ और सीएम को सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Controversial Statements of the Year
Chaudhary Birender Singh
केंद्रीय मंत्री बोले- 'साल में एकाध ही जवान होते हैं शहीद, बढ़वाएंगे राशि'
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शहीदों पर तो शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत पर परिजनों को दी जाने वाली राशि में मुख्यमंत्री से कहकर बढ़ोतरी करवाने की कोशिश करेंगे, क्योंकि साल में प्रदेश का एकाध सैनिक ही मरता है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान से कार्यक्रम में पहुंची शहीद परिवारों की महिलाओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed