{"_id":"5c22173abdec2256ad22ce7f","slug":"good-bye-2018-new-year-2019-navjot-sidhu-controversy-kartarpur-corridor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2018 में काफी विवादों में रहे नवजोत सिद्धू, 7 मामले जिन पर खूब हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2018 में काफी विवादों में रहे नवजोत सिद्धू, 7 मामले जिन पर खूब हुआ बवाल
Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू का विवादों से पुराना नाता है। साल 2018 में भी उन्हें लेकर काफी हंगामा हुआ, तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 7 मामले, जो खूब उछले और जमकर बवाल हुआ।
Navjot singh sidhu
करतारपुर कॉरिडोर
साल 2018 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खुलवाने की बात उठी। इसके लिए नवजोत सिद्धू सुर्खियों में रहे, क्योंकि उन्होंने पहल की और पाकिस्तान ने कॉरिडोर खोलने की अनुमति दे दी। नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलावे पर पाकिस्तान उनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने गए। वहां उन्होंने पाक पीएम से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान सिद्धू को लेकर काफी बवाल भी हुआ।

इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
पाकिस्तान की यात्रा
नवजोत सिद्धू पाकिस्तान की यात्रा को लेकर भी सुर्खियों मे रहे। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए, तो उन्होंने भारतीयों को भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। इनमें नवजोत सिद्धू और कपिल देव शामिल थे। कपिल देव ने तो पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया, लेकिन नवजोत सिद्धू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वे अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और वापस आ गए। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध स्थापित होने की दुआएं भी मांगी, लेकिन इस यात्रा को लेकर काफी बवाल हुआ।

Navjot Singh Sidhu
कमर बाजवा से गले मिलना
नवजोत सिद्धू चर्चा में रहे, पाकिस्तान के आर्मी चीफ के गले मिलने को लेकर। पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिद्धू पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को गले लगाते दिख गए। इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं भारत में इसका जमकर विरोध हुआ, पर नवजोत सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके करारा जवाब दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा ने शांति की बात की थी, इसलिए मैं भावुक हो गया था और इसी भावुकता में मैंने उन्हें गले लगा लिया। इसमें इतना हंगामा करने की क्या बात हो गई, समझ नहीं आया।

नवजोत सिद्धू
राहुल गांधी को अपन कैप्टन बताने पर विवाद
पाकिस्तान से लौटने के बाद नवजोत सिद्धू ने कहा कि राहुल मेरे कैप्टन हैं। मैं उनके कहने पर ही पाकिस्तान गया था। लेकिन इस बयान पर भी काफी बवाल हो गया। मामला तूल पकड़ते देख सिद्धू ने पलटी खाई और कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान गए थे। नवजोत सिद्धू ने एक ट्वीट किया और कहा कि वे राहुल गांधी के कहने पर नहीं, बल्कि इमरान खान का न्योता मिलने पर पाकिस्तान गए थे। इस बात को गलत ढंग से नहीं लेना चाहिए। शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन कौन कैप्टन, मुझ तो मेरे कैप्टन राहुल गांधी ने पाकिस्तान भेजा था।