फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं दुल्हन ने ठुकराया तो कहीं दूल्हा नहीं आया...7 ऐसी शादियां, जो हुई नहीं, पर थाने तक पहुंची

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriage Fraud Seen in Police Stations
Wedding, Divorce
कहीं दूल्हा नहीं आया तो कहीं दुल्हन ने ठुकराया। जानिए 7 ऐसी अजीबो-गरीब शादियों के बारे में, जो होते-होते रह गईं और थाने तक पहुंची। दुख भी होगा, हंसी भी आएगी और यकीं भी नहीं होगा कि ऐसा हो सकता है।
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriage Fraud Seen in Police Stations
शादी और तलाक
शादी के बाद नहीं भाया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन बोली- तेरे संग नहीं रहना
सितंबर 2018 में यह शादी देखने को मिली। लड़की को शादी के बाद दूल्हा नहीं भाया और उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न आने की वजह भी काफी चौंकाने वाली है। शादी के अगले दिन ही शहर की बीएड पास युवती ने जहां मजदूर पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं दूसरे मामले में नौकरीपेशा युवक ने पत्नी को काली बताते हुए घर से निकाल दिया। तीसर मामले में भी पति ने अपनी पत्नी को काली बता कर मारपीट की और उसे शादी के मात्र दो दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इस तरह के तीन मामले पुलिस ओर सामुदायिक समन्वय समूह के पास पहुंचे।
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriage Fraud Seen in Police Stations
शादी, 7 फेरे
सुहागरात को पत्नी बोली- दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते पायजामे वाला नहीं, जींस वाला मॉडर्न पति चाहिए
सितंबर 2018 में ही यह मामला सामने आया। सुहागरात को ही पत्नी ने कहा कि उसे दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते पायजामे वाला पति नहीं, बल्कि जींस शर्ट पहनने वाला मॉर्डन पति चाहिए। इसलिए अब साथ रहना संभव नहीं। मामला हरियाणा के छछरौली का है। मलिकपुर खादर निवासी गुलफाम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि आठ महीने पहले जिससे रिश्ता किया, रजामंदी से निकाह किया, उसने सुहागरात को यह कहकर ठुकरा दिया कि ‘मुझे दाढ़ी-मूंछ और कुर्ते-पजामा पहनने वाला पसंद नहीं है। मुझे जिंस पहनने वाला मॉडर्न पति चाहिए’। गुलफाम ने उसे समझाया कि वह बदलने का प्रयास करेगा, लेकिन पत्नी सुहागरात को ही उसे सोता छोड़कर अपने भाइयों को साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriage Fraud Seen in Police Stations
शादी, 7 फेरे
7 फेरों से पहले दुल्हन ने ठुकरा दिया, वजह जानकर दूल्हे ने दे दी जान
जुलाई 2018 में यह मामला आया। शादी को कुछ ही दिन बचे थे कि ऐन मौके पर दुल्हन ने ठुकरा दिया। दूल्हे को इंकार की वजह पता चली तो उसे झटका लगा और उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। रिश्ता तोड़ने का कारण ही काफी अजीब है। मामला हरियाणा के जींद का है। रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र को लड़की ने ठुकरा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। रिश्ता टूटने से वीरेंद्र इतना आहत हुआ कि वीरवार सुबह उसने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दुल्हन ने शादी करने से इंकार किया, क्योंकि एक हादसे में लड़के की टांग टूट गई थी।
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriage Fraud Seen in Police Stations
शादी, 7 फेरे
शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन के पिता से हुआ ऐसा कांड
फरवरी 2018 की बात है, बेटी की शादी थी, पिता ने सारी तैयारियां कर ली थीं लेकिन एक रात पहले उससे ऐसी गलती हो गई कि गली में मातम छा गया। मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जहां के छत्ता बाजार शीतला मंदिर निवासी अशोक खोसला शोकी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। 10 फरवरी को जागो एवं डीजे पार्टी रखी गई थी। जागो जब मोहल्ले की अलग-अलग गलियों से घूम कर घर के समीप पहुंची तो डीजे पर डांस शुरू हो गया। इस दौरान अशोक खोसला व उसके एक दोस्त ने रिवाल्वर एवं दोनाली निकाली और फायर करने शुरू कर दिए। एक गोली पड़ोस में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा की बेटी साक्षी अरोड़ा के सिर में जा लगी॔ और उसकी मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed