फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2018 में 4 बड़ी शादियां, जो पूरी दुनिया ने देखी...दो विवाह एक रुपये और एक मुट्ठी चावल में

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriages with Unique Rituals, Without Dowry
शादी, 7 फेरे
साल 2018 में चार मशहूर हस्तियों ने 7 फेरे लिए। इनकी शादी पूरी दुनिया ने देखी और चर्चा में भी रही। क्योंकि दो विवाह एक रुपये में एक मुट्ठी चावल में हुए थे। देखिए तस्वीरों में...
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriages with Unique Rituals, Without Dowry
बॉक्सर मनोज कुमार की शादी
ओलंपियन बॉक्सर की बिना दहेज के एक मुट्ठी चावल में शादी
अक्तूबर 2018 में ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार शादी के बंधन में बंधे। इन्होंने लोगों के लिए एक ऐसी मिसाल पेश की, जो हर किसी के बस की बात नहीं। दरअसल, इन्होंने बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिए। कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की नेहा इनकी दुल्हन बनी। पूरे परिवार ने आपसी सहमति से मनोज की शादी में दहेज की जगह एक मुट्ठी चावल लेने का फैसला किया था और उसी के अनुसार शादी सम्पन्न हुई। मनोज कहते हैं कि अगर सभी इस तरह का काम करें तो भारत दहेजमुक्त हो जाएगा।
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriages with Unique Rituals, Without Dowry
विनेश फोगाट की शादी
ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की एक रुपये में शादी
दिसंबर 2018 में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी की। इनकी शादी बेहद साधारण तरीके से हुई और पूरी शादी में हर रस्म सिर्फ एक रुपये में निभाई गई। विनेश की विदाई भी सिर्फ पांच कपड़ों में हुई। किसी तरह का कोई दहेज नहीं लिया गया। शादी में खास बात ये रही कि इसमें मेहमानों के लिए जो खाना बनाया गया, वो पहलवानों का खाना था। दूध और घी से बने हर तरह के पकवान थे। विनेश ने सरेआम सोमवीर के साथ अपने प्यार का इजहार किया था। साथ ही शादी के बाद भी पहलवानी जारी रखने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriages with Unique Rituals, Without Dowry
Neha Dhupia
दो साल छोटे एक्टर के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी
मई 2018 में एक शादी हुई, जो पूरी दुनिया में चर्चा में रही। क्योंकि इसमें दूल्हा, दुल्हन से दो साल छोटा था। 37 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेता अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार आज शादी की। दिल्ली में एक गुरुद्वारा में आनंद कारज हुआ। यह शादी चुपके से हुई। ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करके नेहा ने इसकी जानकारी लोगों को दी। अब वे एक बच्चे की मां बन चुकी हैं और फिल्मों से दूर हैं। वहीं अंगद बेदी के लिए नेहा और बच्चा दोनों लकी साबित हुए और वे अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Good Bye 2018, New Year 2019, Top Marriages with Unique Rituals, Without Dowry
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा की दो तरीकों से शादी और दो रिसेप्शन
दिसंबर 2018 में ही एक शादी हुई, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का विवाह, जो तरीकों से हुआ। दो रिसेप्शन दिए गए, इस वजह ये यह शादी खूब चर्चा में भी रही। कपिल ने 24 घंटे में 7 फेरे और 4 लावां लिए थे। एक शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई और दूसरी सिख रीति रिवाज से। होटल में सात फेरे हुए, दूल्हन के घर पर आनंद कारज हुआ। उसके बाद दो रिसेप्शन, एक अमृतसर में दूल्हे के घर पर हुआ। दूसरा मुंबई में हुआ, जिसमें कपिल के दोस्त, प्रोफेशनल साथी और बॉलीवुड, टीवी व खेल जगत की हर हस्ती दिखाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed