सब्सक्राइब करें

अगर सेना में अफसर बनना चाहती हैं बेटियां तो पढ़ लें यह खबर, चार मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू

अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Good chance for girls to join army, Know the details
सेना में जाने का सुनहरा मौका। - फोटो : http://mbafpigirls.in

सेना में भर्ती होने और अफसर बनने का पंजाब की बेटियों के पास सुनहरा मौका है। उनका यह सपना जल्दी ही हकीकत में बदल सकता है। क्योंकि मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स मोहाली में दाखिले की जंग मार्च से शुरू होने वाली है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा व मेरिट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा। यहां पर उन्हें विभिन्न कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। यह संस्था का सातवां बैच है। 

Trending Videos
Good chance for girls to join army, Know the details
ट्रेनिंग करती छात्रा। - फोटो : http://mbafpigirls.in

दाखिले के लिए ये अनिवार्य
जानकारी के मुताबिक माई भागो इंस्टीटयूट में दाखिले में पंजाब से संबंध रखने वालीं छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। जो छात्राएं इस समय 12वीं में पढ़ रही हैं और मार्च या अप्रैल 2021 में अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर लेंगी। वह इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं, आवेदक की उम्र 16 साल या एक जुलाई 2021 तक इससे अधिक होनी चाहिए। हालांकि शारीरिक रूप से फिट होना व अन्य पैरामीटर भी रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good chance for girls to join army, Know the details
ट्रेनिंग करती छात्रा। - फोटो : http://mbafpigirls.in

यहां करना होगा आवेदन
आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रकिया होगी। दाखिले के लिए http://recruitment-portal.in या http://mbafpigirls.in/ पर जाना होगा। चार मार्च 2021 को सुबह 11 बजे दाखिले के लिए लिंक ऑपरशेनल होगा। जो कि एक महीने से ज्यादा समय के लिए चलेगा। वहीं, 28 अप्रैल 2021 को शाम छह बजे यह लिंक बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा व अन्य प्रक्रियाएं होंगी। 

Good chance for girls to join army, Know the details
माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स। - फोटो : http://mbafpigirls.in

फोन या ईमेल पर भी ली जा सकती जानकारी
संस्थान से दाखिले संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान के नंबर 01722233105 या ईमेल एड्रेस mybaghoafpi@yahoo.in या www.mbafpigirls.in या सीडेक की वेबसाइट http://recruitment-portal.in पर जानकारी ली जा सकती है। संस्थान की तरफ से साफ किया है कि प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, इसके अलावा संस्थान में दाखिले के लिए किसी तरह की कोचिंग की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Good chance for girls to join army, Know the details
माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स। - फोटो : http://mbafpigirls.in

ऐसे होगी पढ़ाई
संस्थान में ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं की तीन साल में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होगी। छात्राओं को एमसीएम डीएवी से पढ़ाई होगी। इसके अलावा संस्थान में फिजिकल फिटनेस, एनसीसी ट्रेनिंग, जनरल अवेयरनेस, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, कांफिडेंस बिल्डिंग, कम्युनिकेशन स्किल पर जोर दिया जाता है। साथ ही आर्म्ड फोर्सेज के लिए होने वाली परीक्षाओं की तैयारी संस्थान से करवाई जाती है। बॉस्केटबॉल, वालीबॉल और स्वीमिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, प्रोफेशनल को एसएसबी की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed