{"_id":"5ac8a8334f1c1bd7618b609c","slug":"gst-bill-gst-return-gst-team-raid-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST: खड़ी हो गई नई मुसीबत, लोगों में मचा हड़कंप...संभल कर रहें, झटका देगी ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: खड़ी हो गई नई मुसीबत, लोगों में मचा हड़कंप...संभल कर रहें, झटका देगी ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीएसटी को लेकर अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है, जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। क्लिक करके जानिए और संभल कर रहें।
2 of 7
GST
दरअसल, हरियाणा में व्यापारी सम्मेलन से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स टीम की छापामारी हुई। ऐसे होने से व्यापारियों में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वहीं काफी रोष भी व्याप्त है। गुस्साए रोहतक के व्यापारियों ने घन्नीपुरा और झज्जर रोड बाजार बंद कर दिया। गुस्साए व्यापारियों ने सरकार की इस कार्रवाई को व्यापारी सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए डराकर बुलाने का पैंतरा बताया है।
3 of 7
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर ही रोहतक के व्यापारियों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे कारों में सवार करीब 75 सेंट्रल जीएसटी के अफसर और कर्मचारियों की टीम ने झज्जर रोड स्थित प्रमोद ट्रेडिंग कंपनी, ओमनी कंपनी और हिसार रोड स्थित शुद्ध स्टील पर एक ही समय छापा मारा। साथ ही प्रमोद ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के घर पर भी छापा मारा। यह टीमें दिल्ली और चंडीगढ़ से पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
GST in MRP
छापे की सूचना मिलते ही व्यापारी एकजुट होने लगे। जहां टीम छापामारी कर रही थी वहां व्यापारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। गोदामों में स्टॉक की जांच की गई और कंपनियों के कर्मचारियों को अंदर ही बैठाकर शटर गिरा दिए। व्यापारियों को तब तक यह भी जानकारी नहीं थी कि छापामारी किस विभाग ने की। व्यापारियों ने स्थानीय जीएसटी और प्रशासनिक अफसरों को फोन मिलाया तो पता चला कि उन्हें किसी छापामारी की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ पता नहीं चलने पर व्यापारियों का पारा चढ़ गया और घन्नीपुरा और झज्जर रोड मार्केट बंद कर दी। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय गुप्ता भी वहां पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात को भी व्यापारियों ने दरकिनार कर दिया। उधर, देर शाम उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग (बिक्री कर) सुरेश कुमार बोडवाल, नगराधीश महेंद्र पाल एवं अन्य अधिकारी आए, लेकिन छापामारी कर रही टीम के अफसरों ने उनसे भी कोई बात नहीं की। देर रात तक छापामारी जारी रही हालांकि सभी कंपनियों के मालिक सुबह छापे की सूचना मिलने के बाद से ही फरार रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।