{"_id":"5d6d0a0b8ebc3e93b532aa32","slug":"harjinder-singh-has-prepared-a-ganpati-idol-with-chocolate-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट से बने 106 किलो के गणपति के करें दर्शन, अनोखे तरीके से होगा विसर्जन, संदेश भी छिपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट से बने 106 किलो के गणपति के करें दर्शन, अनोखे तरीके से होगा विसर्जन, संदेश भी छिपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट से निर्मित गणेश जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणपति महोत्सव की धूम देखी जा रही है। जन्मोत्सव पर सभी घरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। आइए आपको दर्शन कराते हैं गणपति जी की एक खास मूर्ति का...
2 of 5
चॉकलेट के गणेश जी
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में बप्पा के भक्त विभिन्न स्वरूपों में उनकी पूजा कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में गणपति जी की एक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी वजह यह है कि मूर्ति को खास तरीके से तैयार किया गया है। आम लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने का संदेश देने के लिए बेलफ्रांस बेकरी की तरफ से 106 किलो के चॉकलेट के गणेश तैयार किया है।
3 of 5
चॉकलेट से निर्मित गणेश जी
- फोटो : अमर उजाला
चॉकलेट गणेश को तैयार करने में तीन दिन का समय लगा है। रोचक बात है कि गणेश की मूर्ति एक जगह पर रखकर दूध में विसर्जित की जाएगी। चॉकलेट दूध का शेक तैयार कर गरीब बच्चों में प्रसाद के तौर पर बांटा जाएगा। यहां बता दे कि हर साल बेलफ्रांस की तरफ से गणेश चतुर्थी इसी अंदाज में मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिछले साल भी चॉकलेट के गणेश जी निर्मित किया था।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
चॉकलेट से गणेश की मूर्ति तैयार करने वाले हरजिंदर सिंह बताते है कि आम तौर पर देखने में आया है कि लोग बाजार से गणेश की मूर्ति लेकर आते हैं जिसे पीओपी या फिर किसी अन्य चीज से तैयार किया जाता है। इन मूर्तियों को बनाने में कैमिकल रंग का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
पिछले साल चॉकलेट से निर्मित गणेश जी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इन मूर्तियों का नदी में विसर्जन किया जाता है जोकि पानी को भी दूषित करती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट गणेश को तैयार किया जाता है। इसे दूध में विसर्जित कर इसका शेक तैयार किया जाता है। इस शेक को प्रसाद के तौर पर गरीब बच्चों में बांटा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।