{"_id":"5ad440544f1c1b6e098b4cd1","slug":"harvinder-singh-happy-chandigarh-connection-who-shots-parmish-verma-in-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए इस शख्स ने मारी थी परमीश वर्मा को गोली, फिल्मी है गैंगस्टर बनने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए इस शख्स ने मारी थी परमीश वर्मा को गोली, फिल्मी है गैंगस्टर बनने की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने वाला शख्स हत्थे चढ़ा, देखकर खून खौल जाएगा। वहीं इसके गैंगस्टर बनने की कहानी भी काफी फिल्मी है।
2 of 9
हरविंदर सिंह हैप्पी
शनिवार रात को पंजाबी अभिनेता और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बद्दी का ही रहने वाला है, जिसे मोहाली से आई पुलिस टीम ने रविवार तड़के चार बजे दबोचा। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई है और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरविंदर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह की गैंग का ही सदस्य है।
3 of 9
परमीश वर्मा
परमीश वर्मा पर शुक्रवार देर रात मोहाली के सेक्टर-91 में गोली चलाई गई थी। उन्हें घायल हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परमीश को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
परमीश वर्मा
गैंगस्टर ने धमकी देकर कहा था कि परमीश इस बार तो बच गया, लेकिन आने वाले वक्त में वह नहीं बच पाएगा। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस को भरोसा है कि अब जल्द ही अन्य हमलावर तो गिरफ्त में होंगे ही साथ ही हमला करने के पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दावा किया है कि हमलावरों पर शिकंजा कस दिया गया है। वे जल्द ही सलाखों में होंगे।
विज्ञापन
5 of 9
परमीश वर्मा
उधर, पुलिस को संदेह है कि गैंगस्टर दिलप्रीत वारदात को अंजाम देने के बाद हिमाचल में छिपने की तैयारी में था। इसलिए उसने हैप्पी से संपर्क किया था। पता चला है कि हरविंदर सिंह हैप्पी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसने चंडीगढ़ से शिक्षा हासिल की है। उसके पिता स्कूल टीचर हैं। वही बद्दी पुलिस हैप्पी का रिकॉर्ड चेक कर रही है। वहीं, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती परमीश वर्मा और उनके दोस्त कुलवंत की हालत में सुधार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।