फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12000 पुलिस पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले पढ़ लें बुरी खबर, झटका लगेगा

Sun, 22 Apr 2018 03:48 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
haryana police recruitment on 12000 posts may face problems
police recruitment
पुलिस में 12000 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह बुरी खबर पढ़ लें। इससे आपको बड़ा झटका लगेगा।
haryana police recruitment on 12000 posts may face problems
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा पुलिस में जल्द ही शुरू होने वाली सिपाही व अन्य पदों पर 12 हजार से ज्यादा भर्तियों की प्रक्रिया पर संकट के बादल छा सकते हैं। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) भर्ती में धांधली के आरोप में पकड़े गए घपलेबाजों के पास से कई ऐसे लोगों के दस्तावेज मिले हैं, जो पिछली पुलिस भर्ती में फेल हो गए थे। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।
haryana police recruitment on 12000 posts may face problems
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि नई भर्ती में अभी समय है, लेकिन इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वभाविक है। फिलहाल पुलिस ने इस तथ्य से हरियाणा सरकार को अवगत करा दिया है। अब यह सरकार पर निर्भर करता है कि भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया जाएगा या सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाएगा। ड्राइवर, क्लर्क सहित अन्य पदों में चुने गए 100 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाने के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana police recruitment on 12000 posts may face problems
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
यही वजह थी कि ये नई भर्ती शुरू होने से पहले ही शिकार तलाशने लगे थे। वे पिछली भर्ती में फेल हुए उम्मीदवारों से संपर्क करना चाहते थे ताकि नई भर्ती में सेटिंग कर सकें। हालांकि पंचकूला में स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम के पास रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने इस बारे में अभी कुछ खास जानकारी नहीं दी है। टीम ने इसके अलावा एचएसएससी के डाटा सर्वर की कमजोरियों के बारे में भी एक विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को दी है।
विज्ञापन
haryana police recruitment on 12000 posts may face problems
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक, कमजोर सर्वर को तुरंत प्रभाव से बदलने के लिए कहा गया है ताकि भविष्य में यह और सुरक्षित हो सके। वहीं जो नतीजे आने वाले दिनों में जारी होने वाले थे, उनको फिलहाल टालने की सलाह दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed