{"_id":"483ccae434b465aecc1fccd0c07ad914","slug":"havoc-of-gastro-disease-3-patient-died-500-ill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
Mon, 03 Aug 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लुधियाना में इन दिनों ऐसी बीमारी का कहर बरपा हुआ है जिसने अब तक 3 जिंदगियां ले ली है वहीं 3 कॉलोनी के 500 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल अब गेस्ट्रो ने इन दिनों ताजपुर रोड के बाबा जीवन सिंह नगर के साथ-साथ साथ लगे प्रीत नगर और भोला कालोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गेस्ट्रो से शनिवार देर रात एक बुजुर्ग टहल सिंह की मौत हो गई, जबकि रविवार सुबह तीन वर्ष की एक बच्ची शहनाज ने दम तोड़ दिया।
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
2 of 6
बच्ची के तीन भाई बहन अभी सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बच्ची की मौत के बाद गुस्साए इलाके के लोगों ने सड़क पर जाम कर निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया। शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक गेस्ट्रो के करीब पांच सौ नए मरीज सामने आए। सिमरन पब्लिक स्कूल में लगे कैंप में मरीजों का चेकअप कर दवाएं दी जा रही हैं। कैंप में से डॉक्टरों ने सात मरीजों को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है।
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
3 of 6
शहनाज के परिजनों ने कहा कि वह सड़क पर लुक डालने का काम करते हैं। शनिवार दोपहर को इलाके में गंदा पानी आ रहा था। अचानक शहनाज की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने इलाके में लगे कैंप में डॉक्टर से दवाई लाकर बच्ची को दे दी। रविवार सुबह घर के बाकी बच्चे भी बीमार हो गए। शहनाज को अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही पूरा इलाका वहां पर इकट्ठा हो गया। लोग प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
4 of 6
सूचना मिलने पर थाना डिवीजन सात और चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। शनिवार को सारा दिन पानी लीकेज ढूंढने में लगे रहे। शनिवार को निगम कर्मियों को जहां लीकेज नजर आई, उन्होंने उसे बंद कर दिया। इसके बावजूद पूरे इलाके में गंदा पानी आता रहा। रविवार को फिर से निगम टीम जोनल कमिश्नर कमलेश बंसल की अगुवाई में इलाके में पहुंची। उन्होंने कई जगहों पर खुदाई की और लीकेज को बंद किया। निगम टीम के साथ विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी बीमारी जिसने छीन लीं 3 जिंदगियां, 500 चपेट में
5 of 6
वार्ड नंबर सात में गेस्ट्रो की बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद पार्षद गुरप्रीत सिंह गोरा ने इलाके के छह बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। शनिवार को पानी गंदा आने के बाद लोगों ने पानी पीना बंद कर दिया। इसके बाद पार्षदों, विधायक और निगम की तरफ से पानी के टैंकर भेजे गए, मगर कुछ टैंकर से भी पानी गंदा आने की वजह से लोगों ने इसे वापस ले जाने की बात कही। कुछ लोगों ने तो पानी के टैंकर के टायर को पंचर कर दिया। जब साफ पानी का टैंकर पहुंचा तो लोगों में पानी भरने के लिए होड़ लग गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।