फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीप्रीत से मिलने जेल आए भाई-बहन, कह गए बड़ी बात, जानिए क्या बोले?

Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
honeypreet family visited ambala central jail to meet her
पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत से मिलने भाई-भाभी और बहन-जीजा जेल पहुंचे तो उन्हें देखकर वह रोने लगी। यह देखकर उन सभी ने हनीप्रीत से बड़ी बात कही, जानिए क्या।
honeypreet family visited ambala central jail to meet her
हनीप्रीत की पेशी
अंबाला सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष में हनीप्रीत ने शीशे के केबिन से जैसे ही अपने भाई-बहन को देखा तो भावुक हो गई और फूट-फट कर रोने लगी। हनीप्रीत को रोते देखकर भाई-बहन ने उसे ढाढस बंधाया और टेंशन न लेने के बात कही। साथ ही मजबूती से हालातों से लड़ने को कहा। उन्होंने उसे जल्द जेल से बाहर निकलवाने का आश्वासन देते रहे।
honeypreet family visited ambala central jail to meet her
Honeypreet Insan Arrest
वहीं सभी से मिलने के बाद हनीप्रीत कुछ रिलैक्स नजर आई। परिजनों और हनीप्रीत के बीच इंटरकॉम के जरिए बातचीत हुई। करीब 15 मिनट की मुलाकात के बाद परिजन दोबारा आने का आश्वासन देकर चले गए। वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे हनीप्रीत के परिजनों में भाई साहिल, भाभी सोनाली, बहन निशु और जीजा संचित बजाज अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet family visited ambala central jail to meet her
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
परिजनों ने हनीप्रीत को कुछ कपड़े भी सौंपे, जिनकी जेल प्रशासन ने पूरी जांच पड़ताल की और फिर हनीप्रीत को दे दिए। जेल प्रशासन ने औपचारिकता पूर्ति करने के बाद हनीप्रीत से मुलाकात कराई। सेंट्रल जेल में हनीप्रीत की मुलाकात शीशे के केबिन में हुई। तिहाड़ की तर्ज पर बने इस केबिन में हनीप्रीत और उसके परिजन एक-दूसरे को देख सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
honeypreet family visited ambala central jail to meet her
Honeypreet Insan Arrest
वहीं सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत से मिलने आए उनके रिश्तेदारों को मिलने के लिए नियमों में छूट दी जा रही है। समय खत्म होने के बाद भी इनकी कार को अंदर जाने दिया गया, जिसका बाहर खड़े लोगों ने विरोध जताया है। जेल में बंद हनीप्रीत को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का मामला सुर्खियों में है। बताया जाता है कि हनीप्रीत से मिलने के लिए आने वाले उनके रिश्तेदारों को नियमों में छूट दी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed