फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर दिखा डंपर का कहर, तस्वीरें देख कांप जाएगी आपकी रूह

Thu, 04 May 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Thu, 04 May 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
horreble accident at charkhi dadri in haryana
accident
डंपर के कहर की ऐसी तस्वीरें, जो पत्थर से पत्थर दिल को भी झकझोर दे रही है। हादसे के भयानक मंजर की ये तस्वीरें शायद आपके जहन से भी न मिट पाएं।
horreble accident at charkhi dadri in haryana
accident
हरियाणा के चरखी दादरी में इमलोटा अड्डे पर बुधवार को डंपर का कहर देखकर वहां मौजूद हर किसी का रूह कांप उठीं। जिसने भी यह भयानक मंजर देखा उसके जहन में हादसे की तस्वीर उतर गई। दिल दहला देने वाला हादसा देखने वाले हर किसी की आंख में पानी था तो दिल में शोक संलिप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। 
horreble accident at charkhi dadri in haryana
accident
अमर उजाला से बातचीत में प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले बाइक को टक्कर मारने से लेकर युवकों को घसीटते हुए बूस्टिंग स्टेशन की दीवार तोड़ने तक माजरा साझा किया।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर ने पहले सेज पहाड़ीपुर निवासी रंग-रोगन का कार्य करने वाले जग्गू की बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद युवकों को बाइक सहित घसीटता हुए बूस्टिंग स्टेशन की दीवार में जा घुसा। जब तक वो घायल युवकों को संभालते इससे पहले ही तीनों दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
horreble accident at charkhi dadri in haryana
accident
प्रत्यक्षदर्शी रितेश ने बताया कि सुबह करीब करीब सवा नौ बजे वह किसी काम से अड्डे की तरफ आया था। वह अपने किसी परिचित के साथ खड़ा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक बाइक को तो फिर मनीष व टिंकू की बाइक को टक्कर मार दी। वह तुरंत दौड़कर बूस्टिंग स्टेशन के पास पहुंचा लेकिन तब तक मनीष, टिंकू व मोनू दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
horreble accident at charkhi dadri in haryana
accident
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि डंपर चालक नशे या नींद में था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर एक-दो थप्पड़ मुक्के ही मारे थे कि वो हाथ छुड़वाकर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर के कैबिन की जांच की तो उसमें से शराब की बोतल भी बरामद हुई। मनीष, टिंकू व मोनू तो सड़क से कई फीट पीछे खड़े थे लेकिन डंपर चालक की लापरवाही से वो मौत का शिकार हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed