भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच के लिए मोहाली का पीसीए स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला यहां खेला जाना है। हालांकि इस मैच में खलल भी पड़ सकता है। जिस वजह से फैंस को निराश होना पड़ सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम आज पहुंचेगी चंडीगढ़, कल के मैच में पड़ सकता खलल, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, खराब मौसम मैच में खलल डाल सकता है। वैसे ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पीसीए का ग्राउंड स्टाफ हर तैयारी कर चुका हैं। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम की पूरी टिकटें बिक चुकी हैं।
मुकाबले को देखने के लिए जिस तरह से क्रिकेट प्रशंसकों के बीच टिकट खरीदने की होड़ लगी हुई थी, उससे लगता है कि रविवार को खेला जाने वाला यह मुकाबला सुपर संडे साबित होगा। पिछले तीन दिन से पीसीए स्टेडियम के टिकट काउंटर पर खूब भीड़ उमड़ी हुई थी। बच्चे, युवा, महिलाएं टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों लगे रहे।
बल्लेबाजों को मदद करेगी पिच
सूत्रों के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे मुकाबले के लिए जिस पिच को तैयार किया जा रहा है वह बल्लेबाजों को मदद करेगी। पीसीए स्टेडियम में कुल 7 पिच बनाई गई हैं। यह मैच तीन नंबर पिच पर खेला जाएगा बाकी की पिच पर आईपीएल के मैच खेले जाने हैं। स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के लिए बाउंड्री लाइन को अधिकतम दूरी पर रखा गया है।
आज पहुंचेंगी टीमें
चौथे वनडे मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शनिवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें होटल के लिए रवाना होंगी। टीमों के लिए ऑप्शनल अभ्यास सत्र रखा गया है। अपनी मर्जी से खिलाड़ी अभ्यास के लिए आ भी सकते हैं और नहीं भी।
सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे 1400 पुलिस जवान
पीसीए में 10 मार्च को होने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सुरक्षा पहरा कड़ा होगा। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा में 1400 मुलाजिम व अफसर तैनात रहेंगे। खिलाड़ियों को थ्री टायर सुरक्षा दी जाएगी। 24 जगहों पर स्पेशल नाके लगाए जाएंगे। स्वैट टीम भी मौजूद रहेगी। पीसीए जाने वाली हर रोड पर और पीसीए के ठीक बाहर सीसीटीवी की नजर रहेगी। साथ ही पुलिस जवानों को भी तैनात किया जाएगा। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।