फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब डीआरडीओ के विशेष उपकरणों से ढूंढें जाएंगे बर्फ में दबे सेना के जवान, जानिए कैसे करेंगे काम

Wed, 06 Mar 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 Mar 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Searching Soldiers Under Snow in Kannaur of Himachal Pradesh, Avalanche
किन्नौर में हिमस्खलन
हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे सेना के जवानों को तलाशने के लिए अब डीआरडीओ के विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्हें मौके पर भेज दिया गया है। जानिए ये उपकरण कैसे काम करेंगे।
Indian Army Searching Soldiers Under Snow in Kannaur of Himachal Pradesh, Avalanche
किन्नौर में हिमस्खलन
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित सिनो-इंडिया बॉर्डर पर बर्फ में दबे जवानों के शवों को ढूंढने का सिलसिला विपरीत मौसम के बावजूद भी थमेगा नहीं। जब तक जवान नहीं मिलेंगे, तब तक वेस्टर्न कमांड की निगरानी में 500 जवानों व विशेषज्ञों की टीम तलाश जारी रखेगी। इसके लिए अब डीआरडीओ के विशेषज्ञों की टीम भी विशेष उपकरणों के साथ मौके पर भेज दी गई है।
Indian Army Searching Soldiers Under Snow in Kannaur of Himachal Pradesh, Avalanche
किन्नौर में हिमस्खलन
दरअसल, जवानों की तलाश में जो बड़ी दिक्कत आ रही है, वह है खराब मौसम। इस इलाके में बर्फीली परिस्थितियां, तेज रफ्तार से चल रही हवाएं, बर्फबारी और खराब दृश्यता इस सर्च ऑपरेशन में रोड़ा बन रही हैं, लेकिन वेस्टर्न कमांड ने साफ कर दिया है कि इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बर्फ तले दबे जवानों को ढूंढने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Searching Soldiers Under Snow in Kannaur of Himachal Pradesh, Avalanche
किन्नौर में हिमस्खलन
पिछले महीने बीस फरवरी को इस बॉर्डर एरिया में उस वक्त हिमस्खलन हुआ था, जब जवानों की टीम यहां बर्फीले इलाके में पानी की पाइपलाइन को ठीक कर रही थी। अभी तक 3 जवानों के शव मिल चुके हैं। इस सर्च ऑपरेशन में सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई)  के अलावा अब डीआरडीओ की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Indian Army Searching Soldiers Under Snow in Kannaur of Himachal Pradesh, Avalanche
किन्नौर में हिमस्खलन
बॉडी की गंध को पकड़ेंगे सेंसर
डीआरडीओ के विशेषज्ञों की टीम विशेष उपकरणों के जरिए बर्फ में दबे जवानों के शरीर से पैदा हो रही गंध को सेंस करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार ये ऐसे उपकरण हैं, जो दोनों सूरतों में (व्यक्ति जिंदा है या मृत है) बर्फ के नीचे दबे व्यक्ति के शरीर की गंध से पकड़ सकेंगे। यदि व्यक्ति काफी नीचे दबा है, तब भी ये उपकरण उसकी तलाश में कारगर साबित होंगे। बता दें कि गत 20 फरवरी को हुए हिमस्खलन में सेना के छह जवान लापता हो गए थे। इनमें से तीन के शव मिल चुके हैं, वहीं तीन अन्य जवानों की तलाश जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed