फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: शहीद जवान के घर जन्मा नन्हा 'विक्रमजीत', देख मां बोली कुछ ऐसा, सुनकर सब भावुक

Sat, 13 Oct 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sat, 13 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Soldier Vikramjeet Singh Wife Harpreet Give Birth to Baby Boy
शहीद विक्रमजीत सिंह का बेटा
शहीद जवान के घर नन्हे 'विक्रमजीत' ने जन्म लिया तो उसकी मां भावुक हो गई। उस समय उनके मुंह से जो निकला, सुनकर सभी की आंखें भर आई, देखिए तस्वीरों में मासूम को।
Indian Army Soldier Vikramjeet Singh Wife Harpreet Give Birth to Baby Boy
शहीद विक्रमजीत सिंह
आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हुए सैनिक विक्रमजीत सिंह के घर में किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी हरप्रीत कौर ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम फतेह सिंह रखा है। शहीद ने अपनी पत्नी से वादा लिया था कि बेटा हुआ तो उसका नाम फतेह सिंह रखना। पत्नी ने भी वादा निभाया और बेटे का नाम फतेह सिंह रखा है।
Indian Army Soldier Vikramjeet Singh Wife Harpreet Give Birth to Baby Boy
शहीद विक्रमजीत सिंह
उधर, बेटे के जन्म पर परिवार खुश तो है, लेकिन शहीद की याद में जहां पत्नी की आंखें भर आई हैं, वहीं मां की आंखें भी नम रहीं। उन्होंने कहा कि मेरा विक्रम वापस आ गया। गौरतलब है कि अगस्त में श्रीनगर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गांव तेपला निवासी विक्रमजीत सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Soldier Vikramjeet Singh Wife Harpreet Give Birth to Baby Boy
शहीद विक्रमजीत सिंह की पत्नी
शहीद की पत्नी ने बताया कि विक्रमजीत सिंह ने उनसे वादा लिया था यदि बेटे का जन्म होता है तो उसका नाम फतेह सिंह रखना। वह दुश्मनों पर विजय हासिल करेगा और देश की सेवा करेगा। हरप्रीत ने कहा कि विक्रम वापस आ गए हैं, अब वे फिर से देशसेवा के लिए तैयार होंगे और दुश्मनों का नामोनिशां मिटा देंगे।
विज्ञापन
Indian Army Soldier Vikramjeet Singh Wife Harpreet Give Birth to Baby Boy
शहीद विक्रमजीत सिंह
उधर, शहीद की पत्नी हरप्रीत की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। शहीद के चाचा मलविंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत की तबीयत पर नजर रखे हैं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed