फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसालः इस ओलंपियन बॉक्सर ने की बिना दहेज के शादी, एक मुट्ठी चावल में की थी सगाई

Sat, 13 Oct 2018 02:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 13 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
unique marriage of olympian boxer manoj kumar without dowry, engagement in rice
मनोज कुमार की शादी
देश के नामी ओलंपियन बॉक्सर ने लोगों के लिए एक ऐसी मिसाल पेश की, जो हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिए।
unique marriage of olympian boxer manoj kumar without dowry, engagement in rice
मनोज कुमार की शादी
बात हो रही है बॉक्सर मनोज कुमार की, जो कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की नेहा के साथ शादी के बंधन में बंधे। मनोज कुमार ने उदाहरण पेश करते हुए बिना दहेज के शादी की। वहीं सगाई में शगुन के तौर पर सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिए। इस अनोखी शादी की अब हर कोई चर्चा कर रहा है।
unique marriage of olympian boxer manoj kumar without dowry, engagement in rice
मनोज कुमार की शादी
मनोज के बड़े भाई वह कोच राजेश कुमार राजौंद ने इस फैसले को सराहा और कहा कि पूरे परिवार ने आपसी सहमति से मनोज की शादी में दहेज की जगह एक मुट्ठी चावल लेने का फैसला किया था और उसी के अनुसार शादी सम्पन्न हुई। अगर सभी इस तरह का काम करें तो भारत दहेजमुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage of olympian boxer manoj kumar without dowry, engagement in rice
मनोज कुमार की शादी
राजेश कुमार ने कहा कि अपनी बेटियों को हमें ही बचाना होगा। खुद के साथ दूसरों को भी जगाना होगा। बेटी बचाओ का नारा अपने आप सफल हो जाएगा, जब दहेजमुक्त भारत हो जाएगा। लाखों युवा मनोज को फोलो करते हैं और यदि हम लोग समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए पहल करेंगे तो यह समाज में एक सकारात्मक पहल होगी।
विज्ञापन
unique marriage of olympian boxer manoj kumar without dowry, engagement in rice
मनोज कुमार की शादी
मनोज की जीवनसंगिनी नेहा ग्रेजुएट हैं और उनके पिता शुगर मिल में नौकरी करते हैं। लाडवा के ऑलीशान पैलेस में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस शादी में परिवार सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। देर रात सांसद दीपेंद्र हुड्डा मनोज को बधाई देने के लिए पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed