फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े 7 हजार में करें कई तीर्थ स्थलों की यात्रा, खाने और ठहरने की व्यवस्था भी, बुकिंग कराएं

Sun, 09 Sep 2018 01:34 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Special Pilgrimage Train for Shrines Tour, Special Tour Package
रेलवे स्टेशन
सिर्फ साढ़े 7 हजार रुपये में देश के कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है, देखें और बुकिंग कराएं।
Indian Railway Special Pilgrimage Train for Shrines Tour, Special Tour Package
indian train - फोटो : amar ujala
भारतीय रेलवे की धार्मिक ट्रेन ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत के पर्यटकों को बैद्यनाथ, गंगासागर, वाराणसी, प्रयाग के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 28 सितंबर को शाम 6 बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 800 सीटें हैं।
Indian Railway Special Pilgrimage Train for Shrines Tour, Special Tour Package
indian train - फोटो : डेमो
इस ट्रेन का संचालन जलंधर सिटी से किया जा रहा है, जो चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते जसडीह के लिए निकलेगी। वहां से हावड़ा, वाराणसी, प्रयाग के तीर्थ स्थलों से होते हुए 5 अक्तूबर को चंडीगढ़ वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Special Pilgrimage Train for Shrines Tour, Special Tour Package
indian train - फोटो : डेमो
ट्रेन का शेड्यूल जारी, महज 7560 रुपये में कराएं बुकिंग
रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए स्पेशल पैकेज तैयार कर ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अगर आप बैद्यनाथ, गंगासागर, प्रयाग के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो आप ट्रेन में महज 7560 रुपये में बर्थ करा लें।
विज्ञापन
Indian Railway Special Pilgrimage Train for Shrines Tour, Special Tour Package
indian train - फोटो : डेमो
दरअसल, इस ट्रेन का संचालन जालंधर सिटी से किया जा रहा है। इसलिए ट्राइसिटी के लोगों के लिए पूरी ट्रेन में ढाई से तीन सौ सीटें हीं रिजर्व हैं। तीर्थ स्थलों में जसडीह का बैद्यनाथ मंदिर, हावड़ा का गंगासागर, काली मंदिर, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, गंगा आरती, प्रयाग में संगम स्थान और हनुमान मंदिर शामिल हैं।      
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed