फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार आईएसआई एजेंट रियाज ने किए अहम खुलासे, जानें पूछताछ में कौन-कौन से राज उगले?

Tue, 06 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Intelligence Agencies inquired with bsf soldier, who working for pakistan as isi agent
गिरफ्त में बीएसएफ जवान - फोटो : फोटो : एएनआई

पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट शेख रियाजुद्दीन ने अहम खुलासे किए हैं। हालांकि खुफियां एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। आईएसआई एजेंट शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज को सोमवार को अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेज दिया गया। वहां खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ अधिकारियों के सामने रियाज ने कई अहम खुलासे किए हैं।

Intelligence Agencies inquired with bsf soldier, who working for pakistan as isi agent
सांकेतिक तस्वीर

रियाज के पकड़े जाने के बाद से बीएसएफ के सभी सिपाहियों के फेसबुक और वाट्सएप पर नजर रखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक रियाज बार्डर पर बने सेना के बंकर और बीएसएफ की चौकियों के अलावा कई जानकारी पाकिस्तानी इंटेलीजेंस के अधिकारी मिर्जा फैसल तक पहुंचा चुका है।

 रियाज फेसबुक और वाट्सएप पर मैसेज भेज कर डिलीट कर देता था। अब डाटा रिकवर किया जा रहा है। थाना ममदोट के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रियाज को पांच दिन रिमांड लिया गया था। सोमवार को पूछताछ करने के लिए रियाज को अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा गया है।

Intelligence Agencies inquired with bsf soldier, who working for pakistan as isi agent
सांकेतिक तस्वीर

बता दें कि रविवार को आईएसआई का एजेंट बनकर काम कर रहे बीएसएफ के जवान को पकड़ा था, जो दुश्मन देश तक गोपनीय सूचनाएं पहुंचाता था। वह लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और कई संवेदनशील दस्तावेज, फोटो, सेना-बीएसएफ की मूवमेंट, अधिकारियों के नाम, मोबाइल और सड़कों की जानकारी दे चुका है। एक खुफिया एजेंसी ने बीएसएफ इंटेलीजेंस को सूचना दी थी कि उक्त सिपाही की गतिविधियां संदिग्ध हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Intelligence Agencies inquired with bsf soldier, who working for pakistan as isi agent
सांकेतिक तस्वीर

उक्त सिपाही पर पैनी नजर रखी गई। जब वह पाक इंटेलीजेंसी आपरेटिव से संपर्क कर रहा था उसी समय उसे काबू कर लिया गया था। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही को रविवार थाना ममदोट पुलिस को सौंप दिया। बीएसएफ बटालियन-29 के कमांडेंट राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीएसएफ सिपाही (नंबर-120717673) शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र स्व. शमसुद्दीन शेख निवासी नजदीक रेणुका माता मंदिर, जिला रेनापुर महाराष्ट्र बीएसएफ में आपरेटर के पद पर तैनात है।

 

विज्ञापन
Intelligence Agencies inquired with bsf soldier, who working for pakistan as isi agent
सांकेतिक तस्वीर

सीक्रेट एंड क्लासीफाइड बीएसएफ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक रियाज पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य करता है। मोबाइल नंबर-967377... व 752806... के माध्यम से सोशल मीडिया व फेसबुक पर बीएसएफ की कई संवेदनशील जानकारियां पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल को दे चुका है। रियाज पर बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही थी। जैसे ही रियाज ने पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क किया उसे वहीं दबोच लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed