{"_id":"59635b604f1c1b726a8b480f","slug":"jind-dogs-killed-seven-years-old-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 साल के बच्चे को आदमखोर कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला, देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 साल के बच्चे को आदमखोर कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला, देख नहीं पाओगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों(जींद)
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
कुत्तों ने बच्चे को मार डाला
कुत्ते इतने खूंखार हो सकते हैं, सोच भी सकते आप। 7 साल के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला, देखिए तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं।
Trending Videos
कुत्तों ने बच्चे को मार डाला
घटना जींद के सफीदों में गांव टिटोखेड़ी की है। यहां सात वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला। बच्चा जब दूध लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह से नोंच लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। सफीदों क्षेत्र में पिछले चार दिन में कुत्तों के नोंचकर मारने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह जुलाई को नगर पालिका के स्वीपर वीरभान को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने बच्चे को मार डाला
आदमखोर कुत्तों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गांव कासनपुर बिहार निवासी राजेंद्र कई वर्ष से अपने परिवार सहित टिटोखेड़ी में बने डेरे में रहता है। शनिवार शाम को राजेंद्र का सात वर्षीय लड़का आशीष पास के एक डेरे से दूध लेने गया था।

सुबह आसपास के लोगों की सलाह पर बच्चे के शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सफीदों थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि बच्चे को कुत्तों ने नोचकर मारा है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।