फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंघु में बवाल के बाद टीकरी बॉर्डर पर अलर्ट, सुरक्षा बलों की 15 कंपनियां तैनात, तस्वीरों में देखें- हालात

Fri, 29 Jan 2021 11:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan latest News: High alert on Tikri border after Ruckus at Singhu border
टीकरी बॉर्डर पर अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

सिंघु बॉर्डर पर बवाल के बाद टीकरी बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। टीकरी बॉर्डर और झाड़ोदा बॉर्डर पर बैरिकेड की संख्या बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में आरएएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सिंघु बॉर्डर पर बदले हालातों के बाद बहादुरगढ़ में सुरक्षा बलों की 15 और कंपनियां पहुंच गई हैं। 

Kisan Andolan latest News: High alert on Tikri border after Ruckus at Singhu border
पुलिस ने की बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर डटे किसानों का शुक्रवार को 66वां दिन था। टीकरी बॉर्डर पर दिनभर सभा का आयोजन होता रहा। किसानों के 15 किलोमीटर पड़ाव में भी अलग-अलग जगह बैठकों का दौर जारी रहा। 

Kisan Andolan latest News: High alert on Tikri border after Ruckus at Singhu border
बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के लिहाज से झाड़ोदा बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग इस तरीके से की कि कोई अकेला व्यक्ति भी यहां से न निकल पाए। पुलिस ने सबसे पहले लोहे के बैरिकेड पर कटीली तारें भी लगाई हैं। इसके बाद दो-तीन ट्रकों को मिट्टी से भरकर खड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan latest News: High alert on Tikri border after Ruckus at Singhu border
टीकरी बॉर्डर पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

इससे आगे 200 मीटर पर फिर लोहे के बैरिकेड और फिर दिल्ली में झाड़ोदा गांव के नजदीक से निकल रही ड्रेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। कच्चे रास्तों पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। फिलहाल टीकरी और झाड़ोदा बॉर्डर से लोगों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan latest News: High alert on Tikri border after Ruckus at Singhu border
टीकरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला

किसानों की सबसे ज्यादा संख्या टीकरी बॉर्डर पर रहती है। यहां पर फिर से 8 लेयर में बैरिकेडिंग दिल्ली पुलिस द्वारा कर दी गई है। टीकरी बॉर्डर पर एक तरफ दिनभर किसानों की जनसभा चलती है तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के साथ सीआरपीएफ, आरएएफ के जवान तैनात रहते हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी भी टीकरी बॉर्डर पर होने वाली हलचल की पल-पल जानकारी लेते रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed