{"_id":"60143e5b8e052b5b94003590","slug":"kisan-andolan-news-people-protest-in-chandigarh-in-support-of-bku-leader-rakesh-tikait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंसुओं का असर : राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे हजारों लोग, हाथों में तस्वीर लेकर पहली बार किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंसुओं का असर : राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे हजारों लोग, हाथों में तस्वीर लेकर पहली बार किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो अजय वर्मा)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसुओं का असर चंडीगढ़ में भी दिखाई दिया। शुक्रवार शाम को सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर उनके समर्थन में किसान एकता का नारा बुलंद किया। प्रदर्शनकारी हाथों में राकेश टिकैत के पोस्टर भी पकड़े थे। यूं तो चंडीगढ़ में अलग अलग जगह किसानों के समर्थन में प्रदर्शन लगातार चल रहा है लेकिन राकेश टिकैत के पोस्टर पहली बार उनके हाथों में नजर आए।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा और लाल किले की घटना ने किसान आंदोलन को कुछ कमजोर कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम को यूपी पुलिस टिकैत को गिरफ्तार करने गाजीपुर बार्डर पहुंच गई। इस दौरान टिकैत की टीवी पर रोते हुई वायरल हुईं तस्वीरों ने आंदोलन में नई जान फूंक दी। उन्हें लोगों की सहानुभूति मिलने लगी। काफी संख्या में किसान वापस गाजीपुर जा डटे। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में किसान एकता के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों समेत सैकड़ों युवा शामिल रहे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें कृषि कानून पर शाम पांच से रात आठ बजे तक मटका चौक पर इकट्ठा होने का आह्वान किया गया था। बताया गया था कि यहां कृषि कानूनों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका विरोध जताने के लिए शाम साढ़े चार बजे से ही काफी संख्या में प्रदर्शनकारी मटका चौक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती देखकर पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया तो उन्होंने सेक्टर-16/17 की विभाजित सड़क पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा किलोमीटर तक लंबी लाइन लगा ली। पुलिस व्यवस्था बनाने में मशक्कत करती भी नजर आई। तीन घंटे प्रदर्शन करने के बाद करीब आठ बजे सभी प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मटका चौक पर प्रदर्शन पर रोक
मटका चौक पर अब प्रदर्शन करने पर रोक लग गई है। इसके लिए बाकायदा एक बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें अब से कोई भी प्रदर्शनकारी मटका चौक पर प्रदर्शन नहीं करेगा। इसकी वजह से शुक्रवार को पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।