{"_id":"601425a7fff98059474548f9","slug":"kisan-andolan-news-farmers-again-reached-at-kundli-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार की सख्ती से पलटा दांव, दिल्ली सीमा पर पहुंचे 10 हजार किसान, घर वापसी थमी, देखें- तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सख्ती से पलटा दांव, दिल्ली सीमा पर पहुंचे 10 हजार किसान, घर वापसी थमी, देखें- तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jan 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली सीमा पर फिर पहुंचने लगे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल व लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने से निराश किसान जहां घर लौट रहे थे। वहीं अब सरकार की सख्ती व किसान नेताओं की भावनात्मक अपील से दांव दोबारा पलट गया है। जहां किसानों की घर वापसी पूरी तरह से थम गई है, वहीं दिल्ली की सीमाओं पर किसान दोबारा पहुंचने लगे हैं। हरियाणा के कई जिलों से शुक्रवार को किसान गाजीपुर, कुंडली व टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे, जिनमें सबसे ज्यादा किसान गाजीपुर व कुंडली पहुंचे हैं।
2 of 8
दिल्ली सीमा पर किसानों की हो रही वापसी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पंजाब के किसान भी बॉर्डर पर दोबारा आने शुरू हो गए है और इस तरह केवल कुंडली बॉर्डर में एक ही दिन में करीब 10 हजार किसान बढ़ गए है। वहीं किसान नेता लगातार यह संदेश देने में लगे है कि गणतंत्र दिवस पर हुए बवाल की जिम्मेदार सरकार है और उसने पूरा षड्यंत्र रचा था। इसके साथ ही युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील भी किसान नेता कर रहे हैं।
3 of 8
ट्रैक्टरों में पहुंचे रहे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के दौरान बवाल व लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराए जाने के बाद जिस तरह से किसानों की लगातार घर वापसी हो रही थी, उसको रोकने के लिए किसान नेता हाथ तक जोड़ रहे थे लेकिन बावजूद इसके किसान नहीं रुक रहे थे। आंदोलन का समर्थन करने वाली खाप के सुर भी विरोधी होने लगे थे। यह देख सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
किसान आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, किसान नेताओं की भावनात्मक अपील और गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत के आंसुओं ने एक बार फिर से दांव पलट दिया है। इसका पूरा असर गुरुवार रात से दिखना शुरू हो गया और हरियाणा के सोनीपत, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, सिरसा समेत अन्य जगहों के किसान गाजीपुर व कुंडली बॉर्डर पर दोबारा पहुंचने शुरू हो गए। जहां पहले किसान गाजीपुर गए, वहीं शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर किसान आने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कुंडली बॉर्डर पर बैठे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
जहां कुंडली बॉर्डर पर गुरुवार तक करीब 20 हजार किसान रह गए थे, वहीं शुक्रवार को वहां करीब दस हजार किसान बढ़ गए। जिससे धरनास्थल पर दोबारा से चहल-पहल शुरू हो गई है। इस तरह गणतंत्र दिवस के बाद किसानों के घर लौटने से किसान नेताओं के चेहरे पर दिख रही मायूसी भी ट्रैक्टर-ट्रालियां वापस आने से लौट आई है। किसान साफ कह रहे है कि वह कृषि रद्द होने के बाद ही वापस जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।