हरियाणा में फौगाट खाप-19 ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट का हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुनाया है। खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने शुक्रवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित सर्व जातीय पंचायत में खाप के इस फैसले की जानकारी दी।
हरियाणा में खाप ने डिप्टी सीएम व भाजपा सांसद का हुक्का-पानी किया बंद, राकेश टिकैत को लेकर बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे राकेश टिकैत के हाथ भी मजबूत किए जाएंगे। खाप प्रधान ने अन्य खापों से भी किसान आंदोलन को लेकर जल्द ही ठोस निर्णय लेने की अपील की है। फौगाट खाप ने आपात बैठक बुलाई और इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे डीसी आवास पर पहुंचकर दादरी उपायुक्त राजेश जोगपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत को जबरन उठाया गया तो दादरी जिले के किसान बॉर्डर के लिए कूच कर देंगे।
देर रात ही फौगाट खाप ने शुक्रवार को सर्व जातीय पंचायत बुलाने का निर्णय लिया। बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत में 300 से अधिक लोग मौजूद रहे जिनमें विभिन्न खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। कई गांवों के सरपंचों ने भी पंचायत में भाग लिया। खाप प्रधान बलवंत फौगाट ने पंचायत के बीच में ही खाप के पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में मंत्रणा की और इसके बाद लोगों के बीच में आकर चार फैसलों की जानकारी दी।
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे दादरी के किसान
अगले तीन दिन गाजीपुर बॉर्डर पर रसद के साथ काफी तादाद में जिले से किसान पहुंचेंगे। यह समय निर्णायक है और खाप फौगाट इसमें साथ है। साथ ही निर्णय लिया गया कि खाप के प्रत्येक गांव में जजपा-भाजपा पदाधिकारियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
शुक्रवार तक ये तीनों किसानों के बीच नहीं आए हैं, जबकि इन्हें कुर्सी किसानों की बदौलत ही मिली है। खाप फौगाट ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट का बहिष्कार कर हुक्का पानी बंद करने का निर्णय लिया है। मेरी अन्य खापों से अपील है कि वो भी जल्द ही किसान आंदोलन पर ठोस निर्णय लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ मजबूत करें। खाप फौगाट हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर है। - बलवंत नंबरदार, खाप फौगाट-19 प्रधान।