{"_id":"60144825c64fbf3bbc340d44","slug":"kisan-andolan-news-khap-panchayats-of-haryana-supported-rakesh-tikait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिकैत के समर्थन में 100 गांवों में पंचायत, 1500 ट्रैक्टरों में किसान रवाना, खापों का फैसला- हर घर को आंदोलन से जोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकैत के समर्थन में 100 गांवों में पंचायत, 1500 ट्रैक्टरों में किसान रवाना, खापों का फैसला- हर घर को आंदोलन से जोड़ेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत को मिला हरियाणा की खापों का साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन कमजोर होता दिखाई दे रहा था लेकिन गुरुवार रात किसान नेता राकेश टिकैत के वायरल वीडियो ने आंदोलन को नई ताकत दी है। शुक्रवार सुबह जिले के करीब 100 से अधिक गांवों में पंचायतें हुईं और आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। हर गांव से खाद्य सामग्री लेकर ग्रामीण ट्रैक्टरों से दिल्ली रवाना हुए। किसानों ने फैसला लिया है कि अब हर परिवार को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत एक-एक सप्ताह तक लोग दिल्ली बॉर्डर पर रहेंगे।
2 of 5
उचाना में बैठक करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले भर से करीब 1500 ट्रैक्टर शुक्रवार को दिल्ली के लिए निकले। वहीं टोल पर जारी धरने को हटाने की योजना बना रहा प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। किसानों ने कहा कि सरकार अब बलपूर्वक आंदोलन को समाप्त करवाना चाहती है। यदि ऐसा किया गया तो इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। राजपुरा, कंडेला, शाहपुर, खरकरामजी सहित कई गांवों से लोग गुरुवार रात को ही ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से दिल्ली गए थे।
3 of 5
कंडेला गांव में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को खटकड़ टोल पर जिले की खापों की महापंचायत होगी। गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल हुआ। इसक बाद कंडेला गांव में लोगों ने जींद-चंडीगढ़ राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। किसानों ने साफ किया कि षड्यंत्र के तहत सरकार किसान आंदोलन को बदनाम कर तोड़ना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंडेला गांव में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने तैयार किया पूरा बैकअप प्लान
किसान आंदोलन को लगातार चलाने के लिए किसानों ने पूरा बैकअप प्लान तैयार किया है। अधिकतर गांवों में पंचायत में फैसला लिया कि हर परिवार को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत एक-एक सप्ताह तक लोग दिल्ली बॉर्डर पर रहेंगे। जब गांव से दूसरा जत्था पहुंचेगा, इसके बाद ही पहला जत्था वापस आएगा।
विज्ञापन
5 of 5
कंडेला गांव में गुरुवार को लोगों ने लगा दिया था जाम।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में रोष है। कंडेला गांव में ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए रोड भी जाम किया लेकिन उसे खुलवा दिया गया। पंचायत में फैसला लिया है कि सरकार के दमन से आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार बल प्रयोग करती है तो इसका जवाब दिया जाएगा। किसान आंदोलन शांतिपूर्ण रखेंगे। हर घर से दिल्ली बॉर्डर पर किसान पहुंचेंगे। - छाज्जूराम कंडेला, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।