फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब : 1245 गांवों में निकला किसानों का ट्रैक्टर मार्च, बोले- यह तो ट्रेलर है, फिल्म दिल्ली में दिखाएंगे

Thu, 21 Jan 2021 08:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Tractor march of farmers in many villages of Punjab
किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब में हजारों किसानों ने कई जिलों में पूर्वाभ्यास किया। पंजाब के कई जिलों में किसानों का काफिला ट्रैक्टरों पर निकला। ऐसा ही काफिला पठानकोट की सड़कों पर ही दिखाई दिया। 500 ट्रैक्टर, लगभग 150 कारें और सैकड़ों मोटरसाइकिल पहली बार रैली का हिस्सा बने। साढ़े सात किमी लंबी रैली में जिलेभर से आए किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। ट्रैक्टरों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे और किसान आंदोलन से जुड़े गीत पठानकोट की सड़कों पर गूंजते रहे।

Kisan Andolan: Tractor march of farmers in many villages of Punjab
सुनाम में खड़ा ट्रैक्टरों का काफिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्रैक्टर मार्च पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित लदपालवां टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के विभिन बाजारों से होते हुए फिर लदपालवां टोल प्लाजा पर ही खत्म हुआ। परेड में शामिल ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि शहर की हर सड़क से निकलते हुए इन्हें काफी समय लगा और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। किसानों ने मोदी सरकार के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अनुसार पंजाब के 1245 गांवों में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

Kisan Andolan: Tractor march of farmers in many villages of Punjab
किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये ट्रेलर है, फिल्म दिल्ली में दिखाएंगे
किसान जसवंत सिंह कोठी व गुरदयाल सैनी ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करने के लिए केंद्र सरकार गंभीर नहीं दिख रही। जिसके चलते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की जाएगी। जिसकी गुरुवार को पठानकोट में रिहर्सल की जा रही है। किसानों ने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं जागी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। आज तो मात्र ट्रेलर दिखाया है, फिल्म दिल्ली में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Tractor march of farmers in many villages of Punjab
नंगल टोल पर खड़ा किसानों का काफिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों ने कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली, जो सरहाली से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होती हुई मल्लांवाला पहुंची। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह व लखविंदर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को पंजाब के विभिन्न गांवों में ट्रैक्टर परेड की जाएगी। 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Tractor march of farmers in many villages of Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब से जत्थे दिल्ली पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पंजाब से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गणतंत्र दिवस पर किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इस मौके पर संतोख सिंह, दविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह के अलावा अन्य किसान नेता मौजूद रहे। इसी तरह, फिरोजपुर में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने देहात प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में कृषि कानून के विरोध व एनआईए के नोटिस के खिलाफ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed