{"_id":"5c72175fbdec224c0b48a4b7","slug":"late-actress-sridevi-death-anniversary-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के लिए सबसे हसीन पल थे वो 10 दिन, जाह्नवी और खुशी नहीं जानती, बोनी भी चौंक गए थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के लिए सबसे हसीन पल थे वो 10 दिन, जाह्नवी और खुशी नहीं जानती, बोनी भी चौंक गए थे
Sun, 24 Feb 2019 09:34 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की पहली बरसी है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं, 'चांदनी' की जिंदगी के उन 10 दिनों के बारे में, जिनके बारे में जानकर जाह्नवी और खुशी हैरान रह जाएंगी...
sridevi
- फोटो : social media
हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी श्रीदेवी की पहली बरसी पर उनके साथ बिताए वो 10 दिन याद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक मई 1993...'रूप की रानी' ने पहली बार चंडीगढ़ में कदम रखा तो उन्हें खुद भी नहीं पता था कि ये ट्रिप उनकी जिंदगी के यादगार लम्हें बन जाएंगे। श्रीदेवी चंडीगढ़ में मूवी 'चांद का टुकड़ा' की शूटिंग करने के लिए दस दिन रुकी थीं। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग रॉक गार्डन में हुई थी।
sridevi
- फोटो : file photo
शक्ति रानी ने बताया कि वो 10 दिन श्रीदेवी के दिल के बेहद करीब थे। इस दौरान श्रीदेवी ने उनके घर सेक्टर-9 में डिनर किया था। जब चांद का टुकड़ा फिल्म की कास्ट खासकर श्रीदेवी, सलमान खान और सावन कुमार उनके घर आए तो वे बेहद आम इंसान बन कर आईं। उनमें कोई सेलीब्रिटी वाला घमंड नहीं था। वे शहर में एक बार ही आई थीं और उन्हें चंडीगढ़ से खास लगाव हो गया था। श्रीदेवी बेहद अच्छी और शानदार अदाकार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi
डिनर में पंजाबी खाना बेहद पसंद किया था...
शक्ति रानी ने बताया कि जब श्रीदेवी सिटी में आईं थीं तो उन्होंने उन्हें घर पर आमंत्रित किया था। वे पूरी स्टारकास्ट के साथ आईं डिनर पर। इस डिनर में श्रीदेवी को उन्होंने पंजाबी डिश ही परोसी थीं, जिसे उन्होंने बेहद पसंद किया था। उन्हें यह पल आज भी याद हैं। उस दिन के बाद जब तक श्रीदेवी शहर में रहीं, वे हर दिन उनसे मिलीं थीं। अपनी फेवरेट अदाकारा को डिनर करवाने उसके फैन के लिए एक सपने जैसा है। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ। उनके लिए डिनर बनाने में मुझे बेहद खुशी हुई।

बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं
शक्ति रानी बताती हैं कि चंडीगढ़ से जाने के बाद श्रीदेवी उन्हें भूली नहीं। उनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई थीं और वे मुंबई और चेन्नई में भी उनसे मिली थीं। चांद का टुकड़ा फिल्म की दो दिन की शूटिंग रॉक गार्डन में भी हुई। इस दौरान अभिनेत्री श्रीदेवी रॉक गार्डन के रचयिता नेकचंद से भी मिली थीं। पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि जब भी शूटिंग से श्रीदेवी फ्री होती थीं, तो वे उनके पिता के साथ खूब गप्पे मरती थीं।