सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ निगम चुनाव: जानिए कौन-कौन से दिग्गजों ने गंवाईं सीटें, वो चेहरे जिन्होंने चौंकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Many big leaders of Congress and BJP to face defeat in Chandigarh Municipal elections
रविकांत शर्मा, देवेश मोदगिल व राजेश कालिया। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलफेर किया है। सर्वाधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटें हासिल की हैं। आठ सीटों पर कांग्रेस विजयी हुई है। शिरोमणि अकाल दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने करारी मात दी है। कई चेहरों ने शहरवासियों को चौंकाया भी है। आइए एक नजर डालते हैं इन दिग्गजों पर... 

Trending Videos
Many big leaders of Congress and BJP to face defeat in Chandigarh Municipal elections
मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के मौजूदा मेयर व दो पूर्व मेयर नहीं जीते, आप ने दी शिकस्त
चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह ने उन्हें मात दी है। रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 से भाजपा के प्रत्याशी थे। भाजपा के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल भी अपनी लाज नहीं बचा पाए। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर ने उन्हें हराया है। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर व भाजपा नेता राजेश कालिया को भी हार का सामना करना पड़ा। कालिया वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार थे। वार्ड नंबर 10 से भाजपा जिलाध्यक्ष मनु भसीन की पत्नी राशि भसीन को कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला ने हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many big leaders of Congress and BJP to face defeat in Chandigarh Municipal elections
पूर्व मेयर देवेश मोदगिल - फोटो : फाइल

कांग्रेस के दिग्गज भी धराशायी
भाजपा के कंवरजीत सिंह ने वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस के बड़े नेता विजय सिंह राणा को हराया। राणा डिप्टी मेयर रह चुके हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरी की बहू ममता गिरी भी जीत नहीं दर्ज कर पाईं। वह वार्ड नंबर छह से चुनाव हार गईं। इन्हें भी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने शिकस्त दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर की पत्नी जन्नत जहां को भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा पार्षद विनोद अग्रवाल की पत्नी सविता गुप्ता ने उन्हें सियासी मात दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें वार्ड नंबर 14 से हार का सामना करना पड़ा। 

Many big leaders of Congress and BJP to face defeat in Chandigarh Municipal elections
आप प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

इन चेहरों ने चौंकाया
वार्ड नंबर 10 से कांगेस प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की जीत ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने निगम चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। हरप्रीत ने भाजपा प्रत्याशी राशि भसीन को 3103 मतों से करारी शिकस्त दी है। राशि भसीन भाजपा जिला अध्यक्ष मनु भसीन की पत्नी हैं। आप उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह की भी जीत ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा को 828 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर 21 से आप उम्मीदवार जसबीर सिंह की जीत चौंकाने वाली रही। उन्होंने पूर्व मेयर व भाजपा उम्मीदवार देवेश मोदगिल को 939 मतों से हराया।

विज्ञापन
Many big leaders of Congress and BJP to face defeat in Chandigarh Municipal elections
पूर्व मेयर राजेश कालिया। - फोटो : अमर उजाला

वार्ड नंबर : 1

प्रत्याशी: जसविंदर कौर
पार्टी: आम आदमी पार्टी
मत: 3319
रनरअप: मंजीत कौर (भाजपा) - 2310
अंतर: 1009

वार्ड नंबर : 2

प्रत्याशी: महेशइंदर सिंह सिद्धू
पार्टी: भाजपा
मत: 2072
रनरअप: एचएस लक्की (कांग्रेस) - 2061
अंतर: 11

वार्ड नंबर: 10

प्रत्याशी: हरप्रीत कौर बबला
पार्टी: कांग्रेस
मत: 5967
रनरअप: राशि भसीन (भाजपा) - 2864
अंतर- 3103

वार्ड नंबर: 17
प्रत्याशी: दमनप्रीत सिंह
पार्टी: आम आदमी पार्टी 
मत: 3717
रनरअप: रविकांत शर्मा (भाजपा) - 2889
अंतर- 828

वार्ड नंबर: 21

प्रत्याशी: जसबीर सिंह
पार्टी: आम आदमी पार्टी 
मत: 3016
रनरअप: देवेश मोदगिल (भाजपा) - 2077
अंतर- 939

वार्ड नंबर: 33
प्रत्याशी: कंवरजीत सिंह राणा
पार्टी: भाजपा
मत: 5914
रनरअप: विजय राणा (कांग्रेस) - 5172
अंतर- 742
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed