फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए गजब की ईंट, जिसके आरपार हो जाएगी रोशनी, तरीका देख साइंटिस्ट होंगे हैरान

Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
MTech Student Karan Chawla Invented Unique technique to Cross Light from Bricks Wall
अनोखा आविष्कार
इस शख्स ने गजब की एक ऐसी ईंट बनाई है, रोशनी जिसके आरपार हो जाएगी। बनाने का तरीका देखकर दुनिया भर के साइंटिस्ट भी दंग रह जाएंगे।
MTech Student Karan Chawla Invented Unique technique to Cross Light from Bricks Wall
अनोखा आविष्कार
एमटेक के एक स्टूडेंट ने ऐसी ईंट बनाई है, जिसमें से रोशनी आसानी से आरपार हो सकती है। अगर इन ईंटों से एक पूरी दीवार बनाई जाए और उस पर 100 वाट की रोशनी की जाए, तो दीवार के दूसरी तरफ करीब 20 वाट की रोशनी जाएगी। जाहिर है इससे बनी दीवार पारकर कमरे में धूप भी दाखिल हो सकती है। अपनी इस खूबी के बावजूद यह ईंट पारदर्शी बिलकुल नहीं है और देखने में यह बिलकुल सीमेंट से बनी नजर आती है। इस ईंट को रोशक्रिट नाम दिया गया है।
MTech Student Karan Chawla Invented Unique technique to Cross Light from Bricks Wall
अनोखा आविष्कार
इसके निर्माता करन चावला पटियाला स्थित थापर यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में एमटेक कर रहे हैं।  रविवार को वह अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति देने पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। रविवार को पीयू में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंटरप्रनयोनशिप डेवलपमेंट सेल की तरफ से ‘उद्यमी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें शिरकत करने वाले स्टूडेंट्स स्टार्टअप आइडिया लेकर आए थे। इस बीच करन चावला के प्रोजेक्ट को काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
MTech Student Karan Chawla Invented Unique technique to Cross Light from Bricks Wall
wall paint
ईंट बनाने में वेस्ट मेटिरियल का इस्तेमाल
करन ने दावा किया कि उन्होंने ईंट बनाने में वेस्ट मेटिरियल का इस्तेमाल किया है। उसका प्रोजेक्ट पेटेंट की प्रक्रिया से गुजर रहा है और जल्द ही बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन शुरू होगा, क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट्स पूरा करने का उन्हें ऑर्डर मिला है। एक फर्म अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट की बाउंड्री वॉल रोशक्रिट से बनवाना चाहती है, ताकि बाउंड्री वॉल के अंदर रोशनी की जाए और बाहर से दीवार चमके। करन ने बताया कि रोशक्रिट से बनी दीवार पर न तो प्लॉस्टर किया जाता है और न ही इस पर रंगरोगन करने की जरूरत है। क्योंकि फिलहाल उन्होंने ग्रे, काला और लाल रंग का रोशक्रिट बनाया है। वैसे जो रंग चाहे, उसमें रोशक्रिट तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
MTech Student Karan Chawla Invented Unique technique to Cross Light from Bricks Wall
sun - फोटो : sun
क्लास रूम में आया आइडिया, लगे डेढ़ साल
करन चावला ने बताया कि क्लास रूम में बैठे हुए ऐसी ईंट बनाने का आइडिया आया, क्योंकि अक्सर लाइट चली जाती थी और क्लास में अंधेरा हो जाता। जबकि बाहर सूरज की अच्छी-खासी रोशनी होती थी। तब सोचा कि ऐसी ईंटों से दीवार बने, जिसमें से सूरज की रोशनी का कुछ हिस्सा अंदर आ सके। इस सोच को हकीकत में बदलने के लिए करीब डेढ़ साल लग गए। करन ने बताया कि साधारण ईंट की एक दीवार पर अगर 20 हजार रुपये लगेंगे तो रोशक्रिट से बनी दीवार 40 हजार की ही बनेगी, लेकिन उसमें फायदा रोशनी का तो होगा ही, साथ ही प्लास्टर और रंगरोगन भी नहीं करने पड़ेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed