फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बूट पॉलिश करता था, पर किस्मत का ताला ऐसा खुला, बन गया सुरों का 'बादशाह', दुनिया हुई मुरीद

Sun, 12 Jan 2020 12:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 12 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
National Youth Day: Indian Idol 11 Contestant Sunny Hindustani Success Story
सनी हिंदुस्तानी - फोटो : अमर उजाला
बूट पॉलिश करता था, लेकिन गाने के शौक और उसकी मीठी आवाज ने उसे 'सुरों का बादशाह' बना दिया। फिर उसकी किस्मत का ताला ऐसा खुला कि पूरी दुनिया मुरीद बन गई। जानिए इस नौजवान के संघर्ष और सफलता के बीच की कहानी...
National Youth Day: Indian Idol 11 Contestant Sunny Hindustani Success Story
सनी के घर में पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

जूता पॉलिश करने वाले इस शख्स का नाम सनी है। आवाज ऐसी कि बड़े से बड़े लोग मुरीद हो गए। 'इंडियन आइडल' के इस सीजन में सनी खूब छाए। अब सनी की पहचान सनी हिंदुस्तानी के नाम से होने लगी है। पंजाब में एक जिला बठिंडा। यहीं के अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में सनी रहते हैं। इंडियन आइडल में आने से पहले सनी पॉलिश का काम कर अपना घर चलाते थे। बिना किसी ट्रेनिंग के सनी ने इंडियन आइडल के ऑडिशन में अपनी छाप बखूबी छोड़ी। सनी के इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया था और वे भावुक हो गए थे।

National Youth Day: Indian Idol 11 Contestant Sunny Hindustani Success Story
जर्मनी से एनआरआई दंपती ने भेजी मदद। - फोटो : अमर उजाला

सनी आज अपने मुकाम पर पहुंचे जरूर हैं लेकिन इसके पीछे संघर्ष की एक कहानी है। सनी के घर की स्थिति सही नहीं है। कड़ाके की ठंड में भी सनी  का परिवार दयनीय हालत में रहने को मजबूर है। हालांकि परिवार को अपने बेटे से काफी उम्मीदें हैं। घर में बिना पलस्तर वाले दो कमरों में दरवाजे तक नहीं हैं जो इस कड़कड़ाती ठंड में हाड़ कंपा देने वाली हवाओं को अंदर आने से रोके। मेन गेट का टूटा दरवाजा सुरक्षा का भ्रम जरूर देता है। जब भी टीवी पर उसका शो होता है तो उसकी मां और तीन बहनें पड़ोसी के घर जाकर देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Youth Day: Indian Idol 11 Contestant Sunny Hindustani Success Story
सनी के घर को संवारने का काम शुरू।

सनी के घर में गैस कनेक्शन नहीं हैं। आज भी बरसों पुराने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनती हैं। ईंटों से चारदिवारी कर बाथरूम बनाया है, पर उसमें दरवाजा और छत नहीं। यही कमरों का हाल है। एक कोने में तिरपाल डाल उसे रसोई का आकार दिया है। मेन गेट का दरवाजा टूटा है। लेकिन इसके बावजूद सनी एक उम्मीद की किरण इस घर में लाया है। सनी का कहना है कि भगवान ने चाहा तो वह अपनी कमाई से जल्द घर बनवाएगा। उन्हें हिमेश रेशमिया ने एक गाने के लिए और कुमार ब्रदर्स कंपनी ने साइन किया है। वह जल्द ही अपनी मां का सपना पूरा करेगा। 

विज्ञापन
National Youth Day: Indian Idol 11 Contestant Sunny Hindustani Success Story
सनी हिंदुस्तानी। - फोटो : अमर उजाला

सनी के घर की हालत देख 'सात समंदर' पार से एक दंपती ने मदद भी है। एनआरआई शारदा शुक्ला जर्मनी में रह रही हैं। उन्होंने पति के साथ मिलकर एक लाख रुपये सनी के परिवार को भेजा। इसके बाद से सनी के घर को संवारने का काम शुरू हो गया है। इस दंपती ने यह भी वादा किया कि सनी के घर को सही करने में जितना भी खर्च आएगा वह करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता कैसे पाई जा सकती है, यह सनी जैसे युवा ने साबित कर दिखाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed