{"_id":"6329512b79351f410b609e84","slug":"new-revealtion-in-mohali-video-leak-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohali MMS Leak: मोहाली पुलिस की हर कहानी झूठी, पहले कहा था-सभी वीडियो डिलीट हुए, अब मिले इतने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali MMS Leak: मोहाली पुलिस की हर कहानी झूठी, पहले कहा था-सभी वीडियो डिलीट हुए, अब मिले इतने...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल के मामले में मोहाली पुलिस की हर कहानी झूठी साबित हो रही है। पहले एसएसपी ने कहा था कि आरोपी ने केवल अपना ही वीडियो बनाया और दोस्त को भेजा। इसके बाद कोर्ट में कहा गया कि वीडियो बनाने वाली छात्रा ने खुद का और एक अन्य छात्रा का वीडियो बनाया था। वीडियो में दूसरी छात्रा का चेहरा नहीं दिख रहा है। आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत ने तर्क दिया कि यह अपराध काफी गंभीर श्रेणी का है। इसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें पता लगाया जाना है कि डिलीट वीडियो किसके हैं और वीडियो किसे साझा किए गए। आरोपियों के फोन फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं।
2 of 5
मोहाली वीडियो केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने कहा कि लड़की ने सभी वीडियो डिलीट कर दिए थे और आरोपी लड़के की तरफ से भेजे गए एक स्क्रीनशॉट से मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस की ये बात भी झूठी साबित हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार छात्रा के मोबाइल से 12 से भी अधिक वीडियो मिले हैं। आरोपी के फोन का लोकल डाटा रिकवर होने के बाद ये वीडियो सामने आए हैं।
3 of 5
आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले के तीनों आरोपी सात दिन के रिमांड पर भेज दिए गए हैं। सभी आरोपी पर्यटन के गढ़ शिमला के हैं। वहां पर विदेशी सैलानी भी खूब आते हैं। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इनके संबंध किसी विदेशी नेटवर्क से तो नहीं हैं, जो पोर्न वेबसाइट से जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सन्नी छात्रा का ब्यॉयफ्रेंड है जबकि रंकेज उसका दोस्त है। आरोपियों के वकील ने अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में खुद कहा कि पता चला है कि वायरल करने की नीयत से एक लड़की का वीडियो बना था। यह वीडियो किसका और कहां है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आरोपी लड़की ने अदालत में कहा कि उसने अपना वीडियो सन्नी को भेजा है।
विज्ञापन
5 of 5
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आरोपियों और उनके परिवार की संपत्ति व अन्य चीजों की भी पड़ताल कर रही है। इससे पहले रविवार रात को पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर मोहाली पहुंची। साथ ही तीनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई जिसमें साफ हो गया कि तीनों पुराने मित्र हैं। हालांकि आरोपी छात्रा वीडियो क्यों बनाती थी, इस चीज पर जांच की सुई फंसी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।