फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

Wed, 07 Oct 2015 08:07 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 08:07 AM IST

OMG! ‌हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

OMG, rare plastic surgery operation of woman in chandigarh PGI

एक साल पहले जिस महिला की खूबसूरती को एक कटाई की मशीन ने बिगाड़ दिया था। उसकी खूबसूरती को वापस लाने में पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी के डाक्टर कामयाब रहे हैं। करीब एक साल पहले पीजीआई की इमरजेंसी में 30 वर्षीय महिला गंभीर हालत में आई थी। किचन मैन्युफैक्चरिंग की फैक्टरी में काम करने के दौरान कटाई मशीन में उसका दुपट्टा व बाल फंस गए थे।

OMG! ‌हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

OMG, rare plastic surgery operation of woman in chandigarh PGI

इससे महिला के बाल सहित खोपड़ी की खाल, आंखों की भौहें, पलकें और कान का 20 फीसदी हिस्सा उखड़ कर मशीन में फंस गया था। पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी के डाक्टरों की लंबी मेहनत ने न सिर्फ उसे बचा लिया है, बल्कि वह महिला की पुरानी खूबसूरती को भी वापस लौटाने में कामयाब हो गए हैं। महिला के सिर पर नए बाल आ गए हैं। घटना के बाद परिजन सीधे उसे पीजीआई लेकर आए थे।

OMG! ‌हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

OMG, rare plastic surgery operation of woman in chandigarh PGI

परिजनों ने तो एक बार सोच लिया था कि महिला का बचना मुश्किल है, लेकिन जब महिला ठीक होकर आई तो उसे पता नहीं था कि उसका किस डाक्टर ने इलाज किया है। प्लास्टिक सर्जरी डे पर जब एचओडी डा. आरके शर्मा ने बताया कि उसका इलाज डाक्टर सुनील गाबा ने किया है तो महिला ने डाक्टर का पैर पकड़ लिया और कहा कि आप भगवान से बढ़कर हैं।

विज्ञापन

OMG! ‌हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

OMG, rare plastic surgery operation of woman in chandigarh PGI

पीजीआई के प्लास्टिक डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील गाबा ने बताया कि इस केस को ऑपरेट करने में दो टीमें लगाई गईं थीं। एक टीम ने खोपड़ी के निकले हिस्से पर काम किया। क्योंकि मशीन में फंसने से उसमें धूल और ग्रीस थी। जिसे बहुत सावधानी से साफ किया गया। माइक्रोस्कोप की मदद से नसों को ढूंढा गया। खून की नसें बहुत पतली थीं, जिन्हें ढूंढ पाना आसान नहीं था। यही इस केस की यूएसपी है। नसों को ढूंढने के बाद सबसे पहले उसे जोड़ा गया, ताकि महिला के बाल और भौहें दोबारा से आ सकें।

OMG! ‌हादसे में बिगड़े चेहरे को देखिए कैसे डॉक्टर्स ने संवारा?

OMG, rare plastic surgery operation of woman in chandigarh PGI

दूसरी टीम ने महिला को संभाला। पहले उसकी ब्लीडिंग रोकी गई। फिर खून चढ़ाया गया। बीपी कंट्रोल होने के बाद उसकी सर्जरी की गई। करीब सात घंटे की मेहनत के बाद आपरेशन कामयाब हो पाया। इस सर्जरी के कामयाब होने के पीछे सबसे बड़ी वजह महिला का समय पर पहुंचना और कटे हिस्से को संभालकर लाना था। कई बार लोग कटे हिस्से को बर्फ या ठंडे पानी में रखकर लाते हैं। इससे अंग खराब हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed