{"_id":"5f112fc88ebc3e639e0b4e6b","slug":"order-of-zero-tolerance-on-india-pakistan-border-near-loc-ceasefire-violation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्टः पाकिस्तान बॉर्डर पर जीरो टॉलरेंस के आदेश, एलओसी पर और ज्यादा बिगड़ सकते हैं हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः पाकिस्तान बॉर्डर पर जीरो टॉलरेंस के आदेश, एलओसी पर और ज्यादा बिगड़ सकते हैं हालात
मोहित धुपड, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:35 AM IST
सार
सेना को आशंका, एलएसी के साथ-साथ एलओसी पर भी गड़बड़ी की फिराक में पाक
सीजफायर उल्लंघन की आड़ में पाकिस्तान कर रहा है आतंकियों की घुसपैठ की साजिश
लॉन्चिंग पैड पर घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं आतंकवादी
विज्ञापन
1 of 5
सरहद पर तैनात भारतीय सेना का जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के साथ-साथ लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भी हालात बिगड़ने की आशंका है। इसलिए पाकिस्तान की हर नापाक हरकत के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का आदेश दे दिया गया है।
2 of 5
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान
- फोटो : iStock
पाकिस्तान बार-बार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है और इसकी आड़ में वह आतंकियों की सीमा पार से घुसपैठ करवाना चाहता है। एलओसी पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। इस इनपुट के बाद सेना ने जहां पाक बॉर्डर एरिया पर तैनात इंडियन आर्मी की तमाम महत्वपूर्ण छावनियों और कोर को हाईअलर्ट कर दिया है। वहीं, यहां सैन्य अफसरों को पाकिस्तान की हर नापाक हरकत के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का आदेश भी दे दे दिया है, यानी पाकिस्तान यदि बॉर्डर पर हालात बिगाड़ने की साजिश से बाज नहीं आया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सेना द्वारा इसका सख्त कार्रवाई के साथ जवाब दिया जाएगा।
3 of 5
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान
सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है, एलएसी के साथ-साथ पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक समर्थित आतंकियों को भारत में दाखिल कराना चाहता है। बॉर्डर पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था और मानसून सीजन में बरसाती नालों में इन दिनों पानी की वजह से घुसपैठ थोड़ी मुश्किल बनी हुई है। मगर फिर भी कई आतंकियों की घुसपैठ भारत में हो भी चुकी है। जिनके निशाने पर सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान और उनकी यूनिटें हैं। इसीलिए सेना प्रमुख ने पिछले दिनों वेस्टर्न कमांड के फॉरवर्ड एरिया का दौरा करके वहां सुरक्षा हालातों और दुश्मन के नापाक इरादों से निपटने के लिए सेना की मोर्चाबंदी का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान
- फोटो : PTI
सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख ने वेस्टर्न और नॉर्दन कमांड के आला सैन्य अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर बनाए जा रहे प्रॉक्सी वॉर जैसे हालातों का जवाब देने के लिए वे सभी सरकारी एजेंसियों के साथ मजबूत को-आर्डिनेशन रखें। राज्य, केंद्र व सेना की खुफिया एजेंसियां हर तरह के इनपुट को आपस में साझा करें और मिलकर इस प्रॉक्सी वॉर के खिलाफ मजबूत रणनीति तैयार कर पाकिस्तान को जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल फोटो
वेस्टर्न कमांड के फॉरवर्ड एरिया का दौरा करने के बाद आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने वहां के हालातों का जायजा लेने के साथ-साथ सेना के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड फॉर्मेशन कमांडरों और वहां तैनात टुकड़ियों के जवानों का हौसला बनाए रखें। समय-समय पर उनकी ऑपरेशनल तैयारियों का भी जायजा लेते हुए फील्ड में जाकर उनसे इंस्ट्रक्शन करते रहें। फील्ड में जाकर जवानों और अफसरों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हर वक्त सजग रहने की प्रेरणा दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।