{"_id":"5a45d54a4f1c1b8d698c464a","slug":"petition-filed-for-dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खास खबरः राम रहीम के लिए दायर हुई याचिका, जानिए किसने की और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबरः राम रहीम के लिए दायर हुई याचिका, जानिए किसने की और क्यों?
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के लिए एक याचिका दायर करके बड़ी मांग की गई है। जानिए किसने की और आखिर मामला क्या है?
Ram Rahim
दरअसल राम रहीम को काम के बदले मिल रहे मेहनताना पर सवाल खड़े किए गए हैं। हरियाणा स्काउट्स एंड गाइड्स के आयुक्त नरेश कादियान, कनाडा निवासी अभिषेक कादियान व सुकन्या ने राम रहीम समेत जेल में बंद कैदियों को मिलने वाले मेहनताना को वर्तमान समय के हिसाब से बेहद कम बताया है। नरेश कादियान ने कमेटी ऑफ पिटीशन राज्यसभा व हरियाणा विधानसभा में इसमें इजाफा करने के लिए याचिका भी लगाई है।
राम रहीम
- फोटो : SELF
कादियान ने याचिका में कहा है कि हरियाणा में पंजाब जेल मैनुअल लागू हैं। इनके अनुसार अकुशल श्रमिक की श्रेणी में आने वाले कैदियों को चालीस रुपये, अर्धकुशल को पचास व कुशल श्रमिक कैदियों को साठ रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। कैदी श्रमिकों पर मजदूरी की सामान्य दरें लागू नहीं होती हैं, जो राम रहीम और अन्य सभी कैदियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम
कादियान ने याचिका में पंजाब जेल मैनुअल केएक्ट को संशोधित कर कैदियों के मेहनताना को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राम रहीम के साथ उन्हें कोई सहानुभूति नहीं, लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के नाते उनकी इतनी भी तौहीन नहीं होनी चाहिए। जेल मैनुअल के हिसाब वह अकुशल श्रमिक की श्रेणी में आता है और उसे चालीस रुपये मिलते हैं, जिससे उसकी चाय-पानी व अन्य जरूरतें भी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
पंजाब जेल मैनुअल हरियाणा गठन के पहले से हैं, इस लिहाज से भी इनमें संशोधन की जरूरत है। जिससे सभी कैदियों को फायदा मिलेगा। जेल सुधार गृह है, न कि टॉर्चर रूम, कैदियों का मेहनताना सम्मानजनक होना चाहिए। जेल में बनाए कैदियों के समान की मांग और खपत काफी अधिक रहती है। इससे जेल प्रशासन अपना प्रॉफिट भी निकालता है। उनकी हरियाणा सरकार से यह भी मांग है कि उसमें से कैदियों को कमीशन मिलना चाहिए।