{"_id":"60c838d78ebc3ec9505edc5a","slug":"pm-narendra-modi-wishes-mp-kirron-kher-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडे: ब्लड कैंसर से जूझ रहीं सांसद किरण खेर ने मनाया 69वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री से मिली बधाई ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हैप्पी बर्थडे: ब्लड कैंसर से जूझ रहीं सांसद किरण खेर ने मनाया 69वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री से मिली बधाई
Tue, 15 Jun 2021 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर को प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड कैंसर से लड़ रहीं अभिनेत्री और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सोमवार को मुंबई में पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ अपना 69वां जन्मदिन मनाया। सांसद खेर के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक पत्र लिखा और शुभकानाएं दी। इसके बाद किरण खेर भी लोगों के सामने आईं और सभी को शुक्रिया कहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में किरण खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आपके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें और आने वाला समय आपके लिए बेहद शानदार हो। इस पत्र को किरण खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। इसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने एक थैंक यू वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। किरण इस वीडियो में पहले से सेहतमंद दिख रही हैं। ये पहला मौका था जब बीमारी के बाद किरण खेर लोगों के सामने आईं हैं। इस वीडियो में उन्होंने जन्मदिन पर बधाई करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज भी है।
सांसद किरण खेर।
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर करीब 6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं, जो ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। उन्हें कैंसर होने की बात एक अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी। लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था।
किरण खेर
11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ वाले घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। तब से लगातार कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ही उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
किरण खेर की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रेस वार्ता कर सभी को बताया था कि सांसद खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में इलाज करा रही हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : twitter
अगले ही दिन किरण खेर के पति अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर कहा था कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।