फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद : चंडीगढ़ में हिंसक झड़प, पुलिस ने जमकर भांजीं लाठियां, देखें- बवाल की 10 तस्वीरें

Tue, 08 Dec 2020 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police used water cannon and lathicharge on protesters during Bharat Bandh in Chandigarh
चंडीगढ़ में पुलिस ने भांजीं लाठियां। - फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो अजय वर्मा)

नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को चंडीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सेक्टर- 34 भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई। सेक्टर- 33 लाइट प्वाइंट के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। वे यहीं नहीं रुके, वाटर कैनन वाहन के शीशे तोड़कर उसके ऊपर चढ़ गए और उसकी पाइप तोड़ दी। 

Police used water cannon and lathicharge on protesters during Bharat Bandh in Chandigarh
भारत बंद के दौरान बवाल। - फोटो : अमर उजाला

हरकत में आई पुलिस और प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजीं। इस दौरान कुछ लोगों के सिर पर चोटें आईं। धक्कामुक्की चल रही थी, तभी कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और आगे बढ़ गए। पुलिस को फिर से लाठियां चलानी पड़ीं। 

Police used water cannon and lathicharge on protesters during Bharat Bandh in Chandigarh
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भांजीं लाठियां। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पानी की बौछार से प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद कई लोग भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर रुकने के बाद प्रदर्शनकारी वापस चले गए। सेक्टर- 34 पुलिस ने दंगा, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ कई धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police used water cannon and lathicharge on protesters during Bharat Bandh in Chandigarh
वाटर कैनन बंद करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

बंद के समर्थन में सेक्टर- 34 गुरुद्वारा साहिब के बाहर मैदान में नौजवान किसान एकता मंच के बैनर तले लोग इकट्ठा हुए। दोपहर करीब दो बजे लोग सेक्टर- 33 लाइट प्वाइंट की तरफ बढ़े। लाइट प्वांइट से पहले पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कृपाल सिंह और प्रतीक मान कर रहे थे। 

विज्ञापन
Police used water cannon and lathicharge on protesters during Bharat Bandh in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें लाइट प्वाइंट तक जाने की अनुमति दी जाए लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। उसके बाद बैरिकेड से पहले हुजूम रुक गया और कई संगठनों के पदाधिकारियों ने उसे संबोधित किया। इस दौरान धक्कामुक्की शुरू हुई और कुछ लोग पुलिस के बैरिकेड को हटाकर आगे बढ़ने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed