{"_id":"6a85b306195ec316d60ce9db","slug":"tangri-river-wreaks-havoc-water-enters-colonies-destroys-homes-and-accumulates-silt-in-streets-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"टांगरी नदी का कहर: कॉलोनियों में घुसा पानी, घरों में तबाही और गलियों में जमा गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांगरी नदी का कहर: कॉलोनियों में घुसा पानी, घरों में तबाही और गलियों में जमा गाद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 19 Aug 2026 07:14 PM IST
Link Copied
पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बरसात के बाद उफान पर आई टांगरी नदी का जलस्तर बुधवार शाम तक तो उतर गया, लेकिन अपने पीछे प्रभावित कॉलोनियों में तबाही और बदहाली के निशान छोड़ गया। नदी की तलहटी में बसी न्यू टैगोर गार्डन, टैगोर गार्डन, परशुराम कॉलोनी और इंद्रपुरी समेत कई निचली बस्तियों में मंगलवार देर रात एकाएक एक से डेढ़ फीट तक पानी घुस गया। हालांकि सुबह तक पानी घट गया, लेकिन घरों और गलियों में चिकनी मिट्टी की मोटी गाद जमा हो गई, जिसे निकालने में लोग दिनभर जूझते रहे। अचानक पानी घुसने से कई परिवारों का अनाज, आटा, कपड़े और राशन सामग्री पानी में भीगकर खराब हो गई। नुकसान से बचने के लिए अधिकांश निवासियों ने रात में ही सामान को छतों पर पहुंचाया या फिर टांगरी बांध पर शरण ली। कई लोगों ने बांध के दूसरी तरफ रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां रुककर किसी तरह रात काटी। बुधवार सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों से बाल्टियों, वाइपर और फावड़ों की मदद से चिकनी मिट्टी की गाद साफ करने में जुटे रहे। बाढ़ के पानी और कीचड़ के कारण इलाके के कई बच्चे बुधवार को स्कूल नहीं जा सके। स्थिति इतनी विकट हो गई कि घरों में पानी और नमी होने की वजह से कई परिवारों को सड़क किनारे चूल्हा जलाकर भोजन पकाने के लिए विवश होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।