{"_id":"620e50ab347b747ad0584c56","slug":"priyanka-gandhi-in-pathankot-priyanka-gandhi-rally-latest-update-punjab-election-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने बताया अपना पंजाबी कनेक्शन: कैसे सियालकोट से मुरादाबाद पहुंचा उनका परिवार, बंटवारे में सबकुछ छोड़ना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने बताया अपना पंजाबी कनेक्शन: कैसे सियालकोट से मुरादाबाद पहुंचा उनका परिवार, बंटवारे में सबकुछ छोड़ना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पठानकोट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केजरीवाल पंजाबियत को नहीं समझते। प्रधानमंत्री और केजरीवाल जब पंजाबियत की बात की तो मुझे हंसी आती है। प्रिंयका गांधी गुरुवार को पठानकोट के तीनों विधानसभा हलकों पठानकोट, सुजानपुर और भोआ के उम्मीदवारों के पक्ष में की गई जनसभा को संबोधित किया।प्रिंयका गांधी ने कहा कि पंजाबियत को समझने के लिए उसे जीना पड़ता है, पंजाबियत एक जज्बा है, मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई। मेरी बड़ी सासू मां (दादी सास) मेरे ससुर को छह साल की उम्र में अपने कंधे पर चुनरी से बांधकर घरों की छतों से कूदकर सियालकोट से बचाकर लाई थीं। बंटवारे के समय मेरे ससुर ने वहां अपना सब कुछ छोड़ा और यूपी के मुरादाबाद में छोटा सा बिजनेस कर अपने परिवार की परवरिश की। इसे पंजाबियत कहते हैं।
Trending Videos
2 of 5
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबियत की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बड़े नेता (प्रधानमंत्री) बड़े-बड़े उद्योगपतियों के सामने झुके हैं और दूसरे केजरीवाल सत्ता और सियासत के लिए किसी के समक्ष भी झुक जाएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ रवनीत बिट्टू, पठानकोट विधायक अमित विज, भोआ विधायक जोगिंदर पाल और सुजानपुर से उम्मीदवार नरेश पुरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूरी दुनिया घूमी लेकिन किसानों से मिलने छह किमी दूर नहीं पहुंचे
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका, कनाडा समेत पूरी दुनिया का भ्रमण कर लिया लेकिन, अपने घर से छह किमी दूर सड़कों पर बैठे किसानों तक नहीं पहुंच सके। अपने लिए 16 हजार करोड़ के 2 हवाई जहाज खरीद लिए। पूरे देश के गन्ना किसानों का बकाया 14 हजार करोड़ है वो नहीं चुकाया। एक बार भी किसानों का हाल नहीं जाना।
4 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
उल्टे उनके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया। हमने हाल जानना चाहा तो हजारों पुलिस वाले हमें रोकने आ गए लेकिन, मंत्री के बेटे को किसी ने नहीं रोका। अब उसकी जमानत हो गई और मोदी उसके पिता के साथ स्टेज पर खड़े होते हैं। भाजपा की नीयत खोटी है। कोई धर्म, कोई जात तो कोई आस्था का इस्तेमाल कर वोट मांगता है। विकास के मुद्दे पर बात नहीं की जा रही।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter/priyankagandhi
जीएसटी और नोटबंदी से व्यापारी हुए थे परेशान
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि शहरों के छोटे-बड़े सभी व्यापारी परेशान हैं। उन पर नोटबंदी और जीएसटी थोपा गया। कोरोना लॉकडाउन में व्यापारियों ने बड़ा संघर्ष किया लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से कोई राहत नहीं मिली। रोजगार के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार देने वाले रेलवे, बीएचईएल को बेच डाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।