फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से नदियों जैसी दिखीं चंडीगढ़ की सड़कें, कारें भी तैरती आईं नजर, देखें तस्वीरें

Sun, 07 Jul 2019 12:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Problem Of Water logging In Chandigarh After Heavy Rain
चंडीगढ़ में जमके बरसे मेघा - फोटो : अमर उजाला

पिछली बार हुई थोड़ी सी बारिश में ही शहर में हुए जलभराव से नगर निगम ने कोई सीख नहीं ली। फिर से कुछ मिनटों की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव ने साफ कर दिया कि कि सफाई के नाम पर महज दिखावा हुआ है। सड़कों के किनारे लगे कचरे के ढेर फिर से रोड गली की जालियों में फंस गए और लोगों को हर बार की तरह ही इस बार भी समस्या से जूझना पड़ा।

Problem Of Water logging In Chandigarh After Heavy Rain
शहर की सड़कें रहीं जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने लगातार कर्मचारियों को बारिश से पहले शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दे रहे थे ताकि लोगों को फिर से जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े लेकिन कर्मचारियों ने महज खानापूर्ति करते हुए कुछ हिस्सों की ही सफाई की। इसके अलावा जहां कचरा साफ किया, वहीं पर ढेर लगा दिया और उठाया भी नहीं। 

Problem Of Water logging In Chandigarh After Heavy Rain
कुछ देर की बारिश ने खड़ी की मुसीबत - फोटो : अमर उजाला

परिणाम यह निकला कि सफाई के बाद इकट्ठा कचरा सीवर की जालियों पर जाकर फंस गया। इससे जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि एक घंटे में ही सभी जगह से पानी निकल गया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अभी थोड़ी सी बारिश में यह हाल है। पूरा मानसून बाकी है। ऐसे में शहर किस हाल में होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में तैरती नजर आ रहीं थीं गाड़ियां

Problem Of Water logging In Chandigarh After Heavy Rain
बस का यह हाल तो कार का क्या होगा - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर 28, 29, 34, 27, 44, 45, 46, 43, 35 डी, सेक्टर 15 के अंडर ब्रिज, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, मनीमाजरा, रामदरबार, पुलिस लाइन सहित कई अन्य क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर 33 में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के घरों में पानी भर गया। सेक्टर 44 में तो जलभराव के बाद ऐसा लग रहा था जैसे गाड़ियां पानी में तैर रही हैं।

विज्ञापन
Problem Of Water logging In Chandigarh After Heavy Rain
कुछ ऐसा रहा चंडीगढ़ का हाल - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना था कि कई बार सफाई कर्मचारियों को कहा गया कि कचरा उठाकर ले जाएं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पानी भरने से छात्रों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी हुई। कई स्टूडेंट की बाइक तो पानी में बंद हो गईं। वहीं कुछ तेजी से निकलने के चक्कर में गिर गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed