फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैप्टन ने दिए जांच के आदेश, इतने दिनों में सामने आएगा इमारत गिरने का सच, पढ़ें कब-क्या हुआ

Sun, 09 Feb 2020 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM orders inquiry of Kharar Building Collapses case

खरड़ में बेसमेंट की खुदाई दौरान जमींदोज हुई तीन मंजिला बिल्डिंग के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को मामले की तय तक जांच के आदेश दिए हैं। उन्हें सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। इसके बाद  जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Punjab CM orders inquiry of Kharar Building Collapses case

इसके साथ ही सीएम ने बिल्डिंग के मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने के लिए युद्व स्तर पर काम  करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। वहीं, सरकार ने यह भी तय किया है कि घायलों का इलाज पर आने वाला सारा खर्च राज्य सरकार की तरफ से उठाया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। डीसी ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि जब बिल्डिंग गिरी तो साथ वाली बिल्डिंग में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं, अब होने वाले जांच में यह भी पता चलेगा कि निर्माण कार्य कानूनी था या फिर गैर कानूनी था। प्रशासन की टीमें इन सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।

Punjab CM orders inquiry of Kharar Building Collapses case

जिला प्रशासन से मिली जानकरी के मुताबिक हादसे की सूचना के बाद एसडीएम व एडीसी की अगुवाई वाली टीमें पहुंच गई। इसके बाद फायर व अन्य बचाव कार्य वाली टीमें मिशन में जुट गई। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए पंचकूला से एनडीआरएफ की टीमें से संपर्क किया। पच्चीस लोगों वली टीम ने दोपहर में पहुंचकर काम संभाला। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने लुधियाना से एक टीम को भी बुलाया है। टीम जल्द ही रिपोर्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab CM orders inquiry of Kharar Building Collapses case
डीसी ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना की पश्चिमी कमान से भी संपर्क किया गया था। उसे स्टैंडबाय पर रखा गया था। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो इंजीनियर और टीम आएगी। मलबे को साफ करने के लिए अन्य जेसीबी मशीने भी बुलाई गई थी
  • हादसा लगभग 12 बजे दोपहर को हुआ।
  • 12:15 बजे घटनास्थल पर खरड़ सिटी थानाध्यक्ष भगवंत सिंह, खरड़ सदर पुलिस के थानाध्यक्ष अमनदीप सिंह, डीएसपी खरड़ पाल सिंह मौके पर पहुंचे।
  • 12:17 बजे खरड़ फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एंबुलेंस तथा डॉक्टरों की टीमें घटनास्थल पर पहुंची 
  • 12:20 बजे दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
  • 3:00 बजे एसएसपी कुलदीप सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
Punjab CM orders inquiry of Kharar Building Collapses case
  • 3 :30 बजे आईजी रोपड़ रेंज अमित प्रशाद पहुंचे।
  • 4:00 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची।
  • 5:30 बजे डीसी गिरीश दियालन घटनास्थल पर आए।
  • रात 8:30 बजे हरजीत सिंह को सकुशल निकाला गया।
  • रात 9:00 बजे सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिदू मौके पर पहुंचे।
  • रात 9 बजकर 09 मिनट पर जेसीबी चालक हरविंदर सिंह की मौत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed