फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंपा देने वाली ठंड में सरहद की पहरेदारी करतीं महिला जाबांज, देखें-भारत-पाक सीमा से आईं ये तस्वीरें

Tue, 31 Dec 2019 06:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Dense fog at Attari-Wagah border, BSF
बीएसएफ - फोटो : ANI

पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। हर जगह-जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं बीएसएफ की महिला जाबांज सरहद पर बेखौफ रखवाली में मुस्तैद हैं। उनके जोश और जज्बे के आगे ठिठुरन पैदा करने वाली सर्दी भी बौनी नजर आ रही है। आइए सरहद से आई इन तस्वीरों पर डालें एक नजर...

Punjab: Dense fog at Attari-Wagah border, BSF
बीएसएफ - फोटो : ANI

इन दिनों पंजाब प्रंचड ठंड की चपेट में है। सोमवार को यहां पारा शून्य तक पहुंच गया। कंपकपाने वाली इस ठंड में अटारी-वाघा बार्डर से जावानों की मुस्तैदी की तस्वीरें सामने आई हैं। पाक सीमा पर तैनात ये महिला जाबांज सीमा की पहरेदारी में जुटी हुई हैं। हाथ में बंदूक और बॉर्डर पर पैनी नजर जमाए ये महिला बीएसएफ जवान कदमताल करते नजर आईं। इनकी मुस्तैदी को देख इस भीषण ठंड में दुश्मन के भी पसीना छूट जाएगा।
 

Punjab: Dense fog at Attari-Wagah border, BSF
डीआईजी बीएसएफ भूपिंदर सिंह - फोटो : ANI

अटारी-वाघा बॉर्डर पर घना कोहरा छाया है। इस पर डीआईजी बीएसएफ भूपिंदर सिंह कहते हैं कि, हमारे पास सभी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के लिए अनुभवी जवान हैं। हमारे सैनिकों के लिए उनका कर्तव्य उनका ' धर्म' है। कोहरा वास्तव में हमारे काम करने के तरीके में फर्क नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab: Dense fog at Attari-Wagah border, BSF
अटारी-वाघा सीमा पर छाई घनी धुंध। - फोटो : ANI

बता दें कि घनी धुंध की आड़ में पाक तस्कर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ की भूमिका और बढ़ जाती है। रविवार को ही पंजाब के फिरोजपुर में पाक तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग की। इस दौरान तस्कर हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान सरहद से हेरोइन के दस पैकेट बरामद किए हैं। इनका वजन पांच किलो 190 ग्राम आंका गया है। 

विज्ञापन
Punjab: Dense fog at Attari-Wagah border, BSF
बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन।

इस वर्ष पकड़ी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन
बीएसएफ ने इस साल पाक तस्करों की तरफ से भारतीय तस्करों के लिए सरहद पर फेंकी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसके अलावा बीएसएफ ने सरहद पर घूमते हुए संदिग्ध 83 भारतीयों को पकड़ने के अलावा 11 भारतीय तस्करों को दबोचा है। इसी तरह विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियार बारह, गोला-बारूद 468, भारतीय मोबाइल सिम कार्ड 18, पाक मोबाइल सिम कार्ड 21, 18 भारतीय मोबाइल, पाक तस्करों द्वारा गिफ्ट में भारतीय तस्करों को भेजी एक किलो 139 ग्राम अफीम पकड़ी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed