पंजाब में गुरुवार यानी 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। इससे पहले सात मार्च को तमाम चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया। वहीं कुछ एग्जिट पोल ने कांग्रेस को राहत भरी खबर दी। इनमें कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यह एग्जिट पोल कितने सही साबित होंगे, इसका खुलासा गुरुवार को जाएगा। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। मगर सबकी निगाहें 10 सबसे हॉट सीटों पर टिकीं हैं। आइए एक नजर डालते हैं दिग्गजों की इन सीटों पर...
Punjab Election Result 2022: पंजाब की वो 10 हॉट सीटें, जिन पर टिकीं सभी की निगाहें, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला शहर विधानसभा
पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले 20 सालों से कैप्टन का कब्जा है। 2002 से लेकर 2017 तक लगातार वह यहां से विधायक रहे हैं। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों में अमृतसर सीट से चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पटियाला सीट छोड़नी पड़ी थी लेकिन तब भी यह सीट उनके परिवार में रह गई थी। पत्नी परनीत कौर उपचुनाव जीत गई थीं लेकिन इस बार पंजाब की राजनीति में हालात बदले हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मेयर विष्णु शर्मा, आप से पूर्व मेयर अजीत पाल सिंह कोहली और अकाली दल से हरपाल जुनेजा मैदान में हैं। कैप्टन की वजह से सभी की निगाहें इस सीट टिकीं हैं। कांग्रेस से अलग होकर अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) उनकी सहयोगी पार्टी हैं। अमरिंदर सिंह वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं।
कादियां विधानसभा क्षेत्र
कादियां विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सत्ता में एक अहम हलका माना जाता है जिसका कारण पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा। जिन्होंने अपना विधानसभा का आखिरी चुनाव 2007 में काहनूवान से लड़ा और विजयी हुए। बाजवा के बड़े कद के चलते उन्हें कांग्रेस ने 2009 में लोकसभा चुनाव में सिने स्टार विनोद खन्ना के खिलाफ मैदान में उतारा गया था और बाजवा ने खन्ना को शिकस्त भी दी। मौजूदा समय में कादियां से प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेहजंग सिंह बाजवा विधायक हैं। वह अब भाजपा की टिकट पर बटाला से चुनाव लड़ रहे हैं। कादियां में मुख्य मुकाबला प्रताप सिंह बाजवा, शिअद के गुरइकबाल सिंह माहल, आप के जगरुप सिंह सेखवां के बीच है।
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र
पूर्व उपमुयमंत्री सुखबीर सिंह बादल के इस सीट से चुनाव लड़ने के कारण जलालाबाद हॉट सीट है। इस बार मुख्य मुकाबला शिअद, आप, भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी में है। इस बार भाजपा शिअद से अलग होकर चुनाव लड़ रही है और दूसरा कारण यहां आप प्रत्याशी ने सुखबीर के सामने तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी है। सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से लोकसभा सदस्य हैं। जलालाबाद से विधायक भी रह चुके हैं। मुख्य मुकाबला सुखबीर सिंह बादल (शिअद-बसपा) मोहन सिंह फलियांवाला (कांग्रेस) जगदीप कंबोज (आप) पूर्ण चंद (भाजपा-पीएलसी-संयुक्त अकाली दल) के बीच है।
भदौड़ विधानसभा क्षेत्र
बरनाला की आरक्षित सीट भदौड़ पर सभी की नजरे हैं क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उनके सामने लाभ सिंह को उतारा है। भदौड़ से कौन विजेता होगा, यह अब कुछ घंटों में तय हो जाएगा। शिरोमणि अकाली दल ने एडवोकेट सतनाम सिंह राही व लोक इंसाफ पार्टी ने धर्म सिंह फौजी को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। भदौड़ में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार है।