फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरड़ हादसाः गिरी इमारत ने खड़े किए कई सवाल, प्रशासन की ये 'लापरवाही' आप भी जान लीजिए

Sun, 09 Feb 2020 05:25 PM IST
ajay kumar नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Building Collapses At Kharar, Negligence Of Administration

मोहाली के लांडरां-खरड़ रोड पर तीन मंजिला इमारत के गिरने का मामला सरकारी कामकाज पर बड़े सवाल खड़े कर गया। जो इमारत गिरी उसके साथ एक होटल का निर्माण चल रहा था, जिसका नक्शा खरड़ नगर काउंसिल ने पास किया था। नक्शा पास करने के बाद बेसमेंट का काम काफी समय से चल रहा था। बेसमेंट खोदने और बनाने को लेकर नियमों का पालन किया गया या नहीं इसे लेकर खुद नगर काउंसिल स्पष्ट नहीं है। 

Punjab News: Building Collapses At Kharar, Negligence Of Administration

वीआईपी सिटी से सटा खरड़ प्राइवेट कांट्रेक्टर्स के लिए सोने की खान बना है। विकास के नाम पर अंधाधुंध इमारतें बन रही हैं। इनमें रिहाइशी और कामर्शियल शामिल हैं। सरकारी विभाग नक्शा पास कर हाथ झाड़ लेते हैं। लोगों को क्या समस्या हो सकती है, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं। यही कारण है कि शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। 

Punjab News: Building Collapses At Kharar, Negligence Of Administration

क्या कहता है नियम
नियमानुसार जब किसी इमारत के लिए बेसमेंट की खुदाई करनी होती है तो साथ लगती बिल्डिंग से 5 से 6 फुट जगह छोड़नी जरूरी है। इसके अलावा साथ लगती इमारतों के मालिकों के साथ एक बॉन्ड भरना होता है, जिसमें यह साफ होता है कि अगर बेसमेंट खोदते समय किसी तरह का भी नुकसान होता है तो बेसमेंट खोदने वाला उसका जिम्मेदार होगा और उसकी भरपाई भी करेगा। इतना ही नहीं इस सब की सूचना बेसमेंट खोदने से पहले स्थानीय काउंसिल, निगम या फिर अन्य अथॉरिटी जो भी इसके लिए जिम्मेदार हो, उसे देनी होती है। इस मामले में इन नियमों का पालन हुआ या नहीं यह तक खरड़ नगर काउंसिल को पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab News: Building Collapses At Kharar, Negligence Of Administration

पहले बचाव कार्य होगा, फिर पूरी पड़ताल
मैंने हाल ही में खरड़ नगर काउंसिल के ईओ का पदभार संभाला है। इस इमारत का नक्शा खरड़ नगर काउंसिल ने ही पास किया था। बेसमेंट खोदने से पहले काउंसिल को सूचित किया गया या नहीं यह अभी पता नहीं है, इसके लिए फाइल देखनी पड़ेगी। अभी हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। बचाव कार्य पूरा होने के बाद सभी पहलुओं को देखा जाएगा, जहां भी कमी होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। - संगीत कुमार, ईओ खरड़ नगर काउंसिल

विज्ञापन
Punjab News: Building Collapses At Kharar, Negligence Of Administration

हादसे के कारण लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान
लांडरां-खरड़ रोड पर शनिवार को भारी जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस को तो मशक्कत करनी ही पड़ी, वहीं लोगों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ा। हादसे के कारण लांडरां से खरड़ की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसके चलते लांडरां सरहिंद रोड, लांडरां खरड़ रोड व लांडरां सोहाणा रोड पर भारी जाम रहा। 10 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस सहित पुलिस मुलाजिम यातायात सुचारु बनाने के लिए देश शाम तक मशक्कत करते रहे। इसके चलते चंडीगढ़, हिमाचल, जीरकपुर, सरहिंद की ओर जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed