फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां के मर्डर की वजह आई सामने, हत्यारा गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 09:47 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 28 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh and his mother murder case
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सीनियर पत्रकार केजे सिंह 62 और उनकी माता गुरचरण कौर के मर्डर की असली वजह सामने आई है। वहीं पुलिस ने 33 दिन बाद केस सुलझाने का दावा किया है।
punjab senior journalist kj singh and his mother murder case
पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या
मामले में पुलिस ने बुलंदशहर निवासी गौरव कुमार (27) को काबू किया है। मौजूदा समय में वह चंडीगढ़ के कजहेड़ी में किराए के घर पर रह रहा था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने ये हत्याएं की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने केजे सिंह की फोर्ड आईकॉन कार, माता को मोबाइल फोन, पर्स, घड़ी, एटीएम कार्ड व एलसीडी समेत सेटअप बॉक्स बरामद किया है। यह दावा सेक्टर 76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी ने किया।
punjab senior journalist kj singh and his mother murder case
KJ Singh Murder
एसएसपी ने बताया कि वीरवार को आरोपी केजे सिंह की फोर्ड आईकॉन लेकर वाईपीएस चौक की तरफ से मोहाली में दाखिल हुआ। पीसीआर को पहले ही फोर्ड ऑइकान पर नजर रखने के लिए कहा गया था। पीसीआर के अतिरिक्त इंचार्ज अजय पाठक भी उसी रोड पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही पुलिस की उस पर नजर पड़ी, पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब आरोपी एयरपोर्ट रोड पर पहुंचा तो पुलिस की गाड़ियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh and his mother murder case
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पकड़ते ही उससे कार के संबंध में सवाल जवाब किए गए, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से केजे सिंह की गाड़ी की सर्विस बुक बरामद हुई। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कजहेड़ी में उसके घर से हत्या में प्रयोग चाकू से लेकर अन्य सारा सामान बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
punjab senior journalist kj singh and his mother murder case
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि केजे की हत्या वाले दिन वह फेज-3बी2 स्थित केजे के घर के बाहर पार्क में बैठा हुआ था और उनके घर की तरफ देख रहा था। इस दौरान वहां पर केजे सिंह आ गए थे और उसके इस तरह बैठने पर बहस करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिए थे। इसके बाद उसे यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी, फिर वह बदला लेने के लिए वहीं रुक गया। रात को दस बजे उसने घर में एंट्री की और हत्या को अंजाम दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed