{"_id":"59613ca14f1c1b98148b46f1","slug":"punjab-will-save-haryana-heritage-jind-history-will-be-protected","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब संजो रहा हरियाणा की विरासत, जींद का इतिहास होगा संरक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब संजो रहा हरियाणा की विरासत, जींद का इतिहास होगा संरक्षित
Sun, 09 Jul 2017 10:11 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Punjab Save's Glorious history of Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब सरकार ने हरियाणा की जींद रियासत के गौरवशाली इतिहास को सहेजने का बीड़ा उठाया है। 250 साल पुरानी इस रियासत के करीब 850 दुर्लभ छायाचित्रों का पंजाब के पर्यटन विभाग ने डिजिटलाइजेशन करवा कर उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजा है।
2 of 10
Punjab Save's Glorious history of Jind
हालांकि जींद रियासत से जुड़ी कोई बड़ी निशानी अब नहीं बची है। यहां का किला भी अब जमींदोज हो चुका है। जींद रियासत पर 1763 में फुलकियां सिखों का राज कायम हुआ था। नाभा के साथ जंग के बाद संगरूर भी इस रियासत का हिस्सा बन गया तो 1827 में राज्य का हेडक्वार्टर जींद से संगरूर शिफ्ट कर दिया गया। उसकेबाद से सियासत की गतिविधियों से लेकर विकास का केंद्र संगरूर ही रहा। संगरूर का उस समय सामरिक और व्यापारिक महत्व था।
3 of 10
Punjab Save's Glorious history of Jind
पंजाब सरकार द्वारा संरक्षित की गई ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफ वर्ष 1905 केआसपास से शुरू होकर अगले कई वर्षों की हैं। इनमें रेजीमेंट का निरीक्षण करते राजा, मार्केट, लेडी मिंटो रणबीर गर्ल्स कॉलेज, वेटरीनरी अस्पताल, दीवाने-खास व दरबार हॉल, हाईस्कूल, गोल्डन जुबली अस्पताल, राजा की विशेष ट्रेन के संगरूर पहुंचने पर स्टेशन पर स्वागत केलिए खड़े लोग शुमार है, वहीं परेड से लेकर दिल्ली में किंग जॉर्ज की ताजपोशी की भी फोटोग्राफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Punjab Save's Glorious history of Jind
उन्हें देख कर लगता है कि उस समय संगरूर काफी विकसित था। तस्वीरें उस समय के आर्थिक व सामाजिक हालात भी बयां करती हैं। ये तस्वीरें संगरूर की लाइब्रेरी में काफी समय से धूल खा रही थीं। पर्यटन विभाग ने इन्हें निकाल कर एक निजी कंपनी को संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। इस काम में करीब तीन साल का समय लगा।
विज्ञापन
5 of 10
Punjab Save's Glorious history of Jind
उसकेबाद विभाग ने पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी से सभी फोटोग्राफ का डिजिटलाइजेश करवाया, ताकि ये हमेशा के लिए आने वाली पीढ़ियों केलिए उपलब्ध रहें। सारी फोटोग्राफ अब संगरूर लाइब्रेरी पहुंचा दी गई हैं। संगरूर में एक म्यूजियम निर्माणाधीन है, उसके बनते ही फोटोग्राफ वहां प्रदर्शित की जाएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।