{"_id":"59ad00694f1c1b4f738b4f8b","slug":"ram-rahim-sentenced-in-sadhvi-rape-case-honeypreet-family-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का असली परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का असली परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
Link Copied
राम रहीमसाध्वी रेप केस में 20 साल के लिए अंदर हो गए, लेकिन जेल से बाहर उनकी 'दुलारी' हनीप्रीत सभी के लिए सिरदर्द बनी हुई है, देखिए ये है उसका असली परिवार।
Trending Videos
2 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
फिल्मों से लेकर रेप केस में दोषी करार दिए जाने तक राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में रोहतक जेल तक आकर सनसनी मचाने वाली ये युवती का नाम हनीप्रीत बताया जाता है। हनीप्रीत का मूल नाम प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं। उसक परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था। पिता का नाम रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा है। रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं। रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था, लेकिन वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चला रहे हैं। उनकी एक और लड़की है नीशू तनेजा, जिसकी शादी हो चुकी है।
4 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
हनीप्रीत की शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई। हनीप्रीत शादीशुदा है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कई गंभीर आरोप बाबा और हनीप्रीत पर लगाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और फिर इनके बीच तलाक हो गया। इस मामले को लेकर हनीप्रीत के पूर्व पति ने चंडीगढ़ में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था। पहली बार उन्होंने बाबा की धमकियों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
लेकिन जब विश्वास गुप्ता पर ही हनीप्रीत की तरफ से कई मामले दर्ज करा दिए गए तो उन्होंने केस वापस ले लिया। फिर दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि हम कुछ लोगों के बहकावे में आ गए थे। ऐसा कुछ नहीं हैं। बता दें कि हनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसके अलावा वह ट्विटर पर भी एक्टिव है। इतना ही नहीं, हनीप्रीत राम रहीम के द्वारा बनाई गई फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।